घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर: CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुनावों से पहले 183 RAS बदले - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Nikay Chunav Administrative Reshuffle | 183 RAS Officers Transfer घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर:CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Nikay Chunav Administrative Reshuffle | 183 RAS Officers Transfer
घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर:CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुनावों से पहले 183 RAS बदले
- कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव, आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और सवा महीने पहले बहाल हुई चर्चित RAS पिंकी मीणा का भी ट्रांसफर किया
तबादलों में तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिले में लगे अफसरों के भी बदला गया है। पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिलों में लगे अफसरों के तबादले करने के आदेश दिए थे।
देखें पूरी लिस्ट…
सीएम के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी का तबादला टोंक एपीआरटीएस के प्रिंसिपल से अतिरिक्त आयुक्त टीएडी उदयपुर किया गया है। मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला किया गया है। श्रीवास्तव को गंगानगर शुगर मिल्स के जीएम के पद पर लगाया है।
ऊर्जा राज्य मंत्री नागर के एसए को एपीओ किया
ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर के एसए कालूराम को एपीओ कर दिया है, कालूराम की जगह त्रिलोकचंद मीणा को नागर का एसए लगाया है। मीणा का पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त और उपसचिव के पद से एसए के पद पर तबादला किया है।
पिंकी मीणा का सवा महीने बाद फिर तबादला
चर्चित आरएएस पिंकी मीणा का सवा महीने बाद दूसरी बार तबादला कर दिया गया है। पिंकी मीणा को प्रशासनिक सुधार और समन्वय विभाग में सहायक निदेशक सवाई माधोपुर से दौसा में सहायक कलेक्टर मुख्यालय के पद पर नई पोस्टिंग दी गई है। पिंकी मीणा को जून में बहाली के बाद पोस्टिंग दी गई थी। 1 जुलाई को उन्होंने सवाईमाधोपुर जॉइन किया था। वे हाईवे घूसकांड मामले में 2021 में सस्पेंड हुई थी, कोर्ट के आदेशों के बाद बहाल किया था।
4 आरएएस अफसरों के तबादले रद्द
चार आरएएस अफसरों के तबादले रद्द किए गए हैं। चंद्रभान सिंह भाटी का सीईओ जिला परिषद,भीलवाड़ा से रजिस्ट्रार, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर, नंदकिशोर राजोरा का CEO जिला परिषद्, जालोर से CEO जिला परिषद्, भीलवाड़ा, दिनेश कुमार मीणा का एसडीओ पिडावा (झालावाड़) से बागीदौरा (बांसवाड़ा) और रणछोड़ लाल का एसडीओ, चौहटन (बाड़मेर) से एसडीओ सिणधरी (बालोतरा) पद पर किया तबादला निरस्त किया गया है।
3 आरएएस एपीओ तीन आरएएस अफसरों को एपीओ किया गया है। ऊर्जा राज्य मंत्री के एसए कालूराम, एसडीओ सीकरी मोनिका सामारे और एसडीओ जैसलमेर रामलाल मीणा को एपीओ किया गया है।
RAS अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश
तबादला किए गए आरएएस अफसरों को तत्काल नई जगह जॉइन करने के आदेश दिए गए हैं। कार्मिक विभाग के आदेशों के अनुसार जॉइन करने के लिए अफसरों को समय नहीं दिया जाएगा। निकाय चुनावों की आचार संहिता 15 अगस्त के बाद कभी भी लग सकती है, इसलिए अफसरों को तत्काल जॉइन करने को कहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

निकाय-पंचायत चुनाव से पहले जयपुर में बड़ा फेरबदल: क्या है इसका कानूनी महत्व?

राजस्थान कांग्रेस में फिर उठे बगावती सुर! बाड़मेर-अजमेर के नेताओं ने PCC में खोला मोर्चा

आरपीएससी प्रथम ग्रेड परिणाम 2026 अंग्रेजी और वाणिज्य के लिए rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक


