होमक्राइम'स्कूल को गिराने आए थे', CJP के आशुतोष रांका की राजस्थान में पिटाई पर क्या बोली महिला
क्राइम

'स्कूल को गिराने आए थे', CJP के आशुतोष रांका की राजस्थान में पिटाई पर क्या बोली महिला

'स्कूल को गिराने आए थे', CJP के आशुतोष रांका की राजस्थान में पिटाई पर क्या बोली महिला स्थानीय महिला ने कहा, ‘सीजेपी वाले यहां पर आकर विरोध कर रहे हैं और इसे तोड़ने के लिए कह रहे हैं। हम इसको तोड़ने नहीं देंगे। कई बच्चे त…

Hindustan के अनुसार21 अगस्त 2026 को 04:55 pm बजे
'स्कूल को गिराने आए थे', CJP के आशुतोष रांका की राजस्थान में पिटाई पर क्या बोली महिला

सौजन्य से:- Hindustan

'स्कूल को गिराने आए थे', CJP के आशुतोष रांका की राजस्थान में पिटाई पर क्या बोली महिला

स्थानीय महिला ने कहा, ‘सीजेपी वाले यहां पर आकर विरोध कर रहे हैं और इसे तोड़ने के लिए कह रहे हैं। हम इसको तोड़ने नहीं देंगे। कई बच्चे तो दूसरे के घरों में जाकर पढ़ते हैं। गांव वाले इसे विरोध कर रहे हैं क्योंकि हमारे बच्चे यहां पर पढ़ते हैं।’

कॉकरोच जनता पार्टी की टीम को शुक्रवार को जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के दौरे के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई, उन्हें गांव से बाहर खदेड़ा गया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुआ। अन्नू शर्मा नाम की स्थानीय महिला ने पूरी घटना को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीजेपी वाले स्कूल को तोड़ने आए थे, इसलिए मारपीट हुई। महिला ने कहा, 'हमारे स्कूल को तोड़ने की कोशिश चल रही है। मोहल्ले के करीब 20-25 छोटे बच्चे हैं, जो यहां पर पढ़ने आते हैं। अगर स्कूल टूट गया तो वे कहां पर पढ़ने जाएंगे। ना ही, इस स्कूल की मरम्मत हो रही है। हमने शिकायत की थी मगर कोई सुधार नहीं हुआ।'

स्थानीय महिला ने कहा, 'सीजेपी वाले यहां पर आकर विरोध कर रहे हैं और इसे तोड़ने के लिए कह रहे हैं। हम इसको तोड़ने नहीं देंगे। कई बच्चे तो दूसरे के घरों में जाकर पढ़ते हैं। गांव वाले इसे विरोध कर रहे हैं क्योंकि हमारे बच्चे यहां पर पढ़ते हैं। इसलिए हम इसके तोड़ने नहीं दे सकते।' उन्होंने कहा कि कुछ लोग आए थे, तभी थोड़ी कहासुनी और मारपीट हो गई। गांव वालों ने उनको आने से मना किया था। इसके बावजूद वे लोग आए थे। महिला ने कहा, 'स्कूल को तोड़ने की कोशिश करने लगे तो गांव के लोग एकजुट हो गए और उनको वापस भेज दिया। वे लोग हमारी बात नहीं मान रहे थे। इसलिए उनका विरोध किया गया।'

स्कूल का जायजा लेने पहुंचे थे सीजेपी कार्यकर्ता

यह घटना रामपुरा- कंवरपुरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में हुई, जहां CJP कार्यकर्ता भवन की हालत का जायजा लेने और छात्रों व शिक्षकों से बातचीत करने पहुंचे थे। पुलिस ने इस तरह की घटना को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की है। बगरू के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।

सीजेपी कार्यकर्ताओं के गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने मुख्य रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए थे और गांव में आने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों और CJP कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ जिसके बाद कार्यकर्ताओं को उस इलाके से बाहर निकाल दिया गया। बाद में ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना दिया और कॉजपा के खिलाफ नारे लगाए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें