CJP की टीम पर जयपुर में हमला, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने क्या कहा
CJP की टीम पर जयपुर में हमला, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने क्या कहा राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हुए हमले के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने कहा कि सरकार अपनी न…

सौजन्य से:- Hindustan
CJP की टीम पर जयपुर में हमला, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने क्या कहा
राजस्थान में कॉकरोच जनता पार्टी की टीम पर हुए हमले के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है। राज्य सरकार ने स्कूलों को लेकर एक तुगलकी आदेश जारी किया है। सरकार को इसे वापस लेना होगा।
राजस्थान के जयपुर के एक गांव में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की टीम पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता और विधायक सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है। पायलट ने कहा कि राज्य सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है कि कोई भी बाहरी आदमी स्कूल में प्रवेश नहीं कर सकता। न तो स्कूल की तस्वीरें नहीं ली जा सकतीं और न ही कोई भी खबर प्रकाशित की जा सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाना चाहती है। स्कूलों की दयनीय स्थिति है। इमारतें जर्जर हैं और बच्चों की मौत हो चुकी है। स्थिति बेहद गंभीर है। सुधारात्मक कदम उठाने के बजाय सरकार ऐसे आदेश जारी कर रही है। यह तुगलकी फरमान है। सरकार को यह आदेश वापस लेना होगा। यह हमारे लोकतंत्र के लिए सही दिशा नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कॉकरोच जनता पार्टी की एक टीम को गांव से बाहर खदेड़ दिया। यह टीम अपने 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत एक सरकारी प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने वहां गई थी।यह घटना जयपुर जिले के रामपुर कंवरपुरा गांव में हुई। हालांकि, बगरू के डीएसपी धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
खबरों के अनुसार, सीजेपी की टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने गांव के मुख्य रास्ते पर बैरिकेड लगा दिए थे और इलाके में आने वाली गाड़ियों की जांच कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही ग्रामीणों और सीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हो गया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को इलाके से बाहर निकाल दिया गया। बाद में ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर धरना दिया और सीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की।
स्कूल की इमारत को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद छात्रों के लिए बंद कर दिया गया है। अभी कक्षाएं स्कूल की इमारत के पास मवेशियों के बाड़े में चल रही हैं। ग्रामीणों के साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल थे। इन लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रयासों से स्कूल की मरम्मत की जा सकती है और दावा किया कि सरकार ने इस काम के लिए पहले ही फंड मंजूर कर दिया है।
सीजेपी की टीम ने शुक्रवार को जयपुर जिले के दो सरकारी स्कूलों का दौरा करने का प्लान बनाया था, ताकि वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया जा सके। शुक्रवार का यह दौरा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में आम लोगों और मीडिया के प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ। सीजेपी के पिछले दौरों के बाद राज्य शिक्षा विभाग ने बिना किसी ठोस वजह के बाहरी लोगों और मीडियाकर्मियों के स्कूलों में घुसने पर रोक लगा दी थी।
सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने इस रोक को लेकर राजस्थान सरकार की आलोचना की। रांका ने शिक्षा मंत्री पर सरकारी स्कूलों की खराब हालत छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। रांका ने कहा कि शिक्षा मंत्री राजस्थान में शिक्षा की खराब हालत छिपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। हम सरकार के आदेश से डरेंगे नहीं। हमारा मिशन तब तक जारी रहेगा जब तक राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों की हालत बेहतर नहीं हो जाती। इस अभियान के तहत सीजेपी का प्लान है कि वह पढ़ाई-लिखाई के इंतजामों, छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं, स्कूल की इमारतों और दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत का जायजा ले। साथ ही, ग्रामीण इलाकों के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी शिक्षा की जमीनी हकीकत जानने के लिए शिक्षकों और छात्रों से बातचीत करे।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सरफेसी कानून: बैंक संपत्तियों की जब्ती के लिए पुलिस तय दरों से अधिक शुल्क नहीं ले सकती, राजस्थान हाईकोर्ट का निर्देश - Law Trend

राजस्थान में CJP की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा: अभिजीत दीपके ने पुलिस पर लगाए आरोप; बोले- गुंडों ने किया हमला

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'


