जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी' जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने जा रही CJP की टीम पर हमले को RSS समर्थित शिक्षक संघ (ABRSM) ने जायज ठहराया है. शिक्षा मंत्री मदन दिल…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: CJP टीम पर हमले के मामले में संघ समर्थित टीचर्स बोले- 'सबक सिखाना जरूरी'
जयपुर में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने जा रही CJP की टीम पर हमले को RSS समर्थित शिक्षक संघ (ABRSM) ने जायज ठहराया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बचाव में उतरे शिक्षक मीडिया के सवालों में उलझ गए.
सोचिए, अगर समाज को दिशा देने वाले और बच्चों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक ही खुलेआम हिंसा का समर्थन करने लगें, तो आने वाली पीढ़ी क्या सीखेगी? राजस्थान की राजधानी जयपुर (Jaipur News) से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जा रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम पर हुए हमले ने अब एक बड़ा राजनीतिक और वैचारिक रूप ले लिया है. इस हमले की निंदा करने के बजाय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सहयोगी संगठन 'अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ' (ABRSM) ने न सिर्फ इस हिंसा को सही ठहराया है, बल्कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का खुलकर बचाव भी किया है.
'हमला बिल्कुल सही था, उन्हें सबक सिखाना जरूरी था'
महासंघ से जुड़े शिक्षकों ने इस पूरी घटना को लेकर राजस्थान में 10 अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पत्रकारों से बात करते हुए इन शिक्षकों का लहजा बेहद आक्रामक था. उनका साफ कहना था कि CJP की टीम (CJP Team Attack) एक छिपे हुए एजेंडे के तहत वहां जा रही थी. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि यह टीम जानबूझकर राजस्थान के सरकारी स्कूलों (Government Schools) को बदनाम करने की नीयत से निकली थी. शिक्षकों ने चौंकाने वाली बात कहते हुए कहा, "गांव वालों ने जो हमला किया, वह पूरी तरह सही था. ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना जरूरी है, वरना ये आए दिन स्कूलों में आकर तमाशा खड़ा करते."
ABP न्यूज़ की खबर का असर, तबेले में चल रहे स्कूल का राजस्थान सरकार ने लिया संज्ञान
जब पत्रकारों के तीखे सवालों पर बगलें झांकने लगे शिक्षक
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शिक्षक हिंसा को जायज ठहरा रहे थे, तब मीडिया ने उनसे दो बेहद सीधे और चुभने वाले सवाल पूछ लिए. पहला सवाल- "जब सीजेपी की टीम स्कूल तक पहुंची ही नहीं थी, तो रास्ते में ही उन पर हमला क्यों किया गया?" और दूसरा सवाल- "अगर गुरुजी ही मारपीट और हिंसा का समर्थन करेंगे, तो वे क्लासरूम में बच्चों को क्या सिखाएंगे?" इन सवालों ने वहां मौजूद टीचर्स की बोलती बंद कर दी. वे इन सीधे सवालों के जवाब में बुरी तरह उलझ गए और गोलमोल बातें करते नजर आए.
विद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं!
— Madan Dilawar (@madandilawar) August 21, 2026
जानकारी में आया है कि कुछ कथित राजनीतिक दलों से जुड़े लोग विद्यालयों में जाकर अनावश्यक रूप से माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण का पवित्र परिसर है। यहाँ राजनीति नहीं,…
मदन दिलावर का बचाव और संघ (RSS) से कनेक्शन
इस पूरे विवाद के केंद्र में राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर (Madan Dilawar) भी हैं, जो अपने कड़े फैसलों और विवादित बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ABRSM की यह पूरी कवायद मंत्री जी को इस विवाद से सुरक्षित बाहर निकालने की ही नजर आ रही है. गौरतलब है कि मदन दिलावर संघ के बेहद सक्रिय और निष्ठावान स्वयंसेवक हैं. आज भी जब वे अपने गृह जिले कोटा में होते हैं, तो रोजाना संघ की शाखा (RSS Shakha) में नियमित रूप से जाते हैं. फिलहाल, शिक्षकों द्वारा हिंसा के इस खुले समर्थन ने सूबे की सियासत में एक नई बहस छेड़ दी है.
डूंगरपुर निकाय चुनाव में BAP-BTP की एंट्री, BJP-कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल!
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर से ढाका तक जाली नोटों का खेल, 4.30 लाख बरामद, 4 गिरफ्तार

124K views · 5.3K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

राजस्थान निकाय चुनाव: आचार संहिता लागू, इन कामों पर रहेगी छूट, यहां देखें लिस्ट


