होम›खेल›Best Places to Visit in Jaipur: अक्टूबर का सुहाना मौसम जयपुर घूमने के लिए है खास, ये 6 जगहें बनाएंगी आपके ट्रिप को यादगार
खेल

Best Places to Visit in Jaipur: अक्टूबर का सुहाना मौसम जयपुर घूमने के लिए है खास, ये 6 जगहें बनाएंगी आपके ट्रिप को यादगार

Sign In Advertisement X Best Places to Visit in Jaipur: जयपुर राजस्थान का ऐसा शहर है, जहां आपको इतिहास, शाही महल, किले, बाजार और स्वादिष्ट खाना एक साथ देखने क…

Aaj Tak के अनुसार4 अक्टूबर 2026 को 02:04 am बजे
Best Places to Visit in Jaipur: अक्टूबर का सुहाना मौसम जयपुर घूमने के लिए है खास, ये 6 जगहें बनाएंगी आपके ट्रिप को यादगार

सौजन्य से:- Aaj Tak

Sign In

Advertisement

X

Best Places to Visit in Jaipur: जयपुर राजस्थान का ऐसा शहर है, जहां आपको इतिहास, शाही महल, किले, बाजार और स्वादिष्ट खाना एक साथ देखने को मिलता है. गर्मियों में यहां काफी गर्मी पड़ती है लेकिन अक्टूबर आते-आते मौसम में बदलाव महसूस होने लगता है. बारिश के बाद आसपास का माहौल भी काफी अच्छा लगता है और दिन में घूमना पहले के मुकाबले आसान हो जाता है. अगर आप भी जयपुर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो अक्टूबर का महीना आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इस दौरान आप शहर के ऐतिहासिक किलों और महलों की सैर करने के साथ लोकल मार्केट में शॉपिंग और राजस्थानी खाने का स्वाद भी ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं अक्टूबर में जयपुर घूमने की 5 जगहों के बारे में.

हवा महल

जयपुर की पहचान माने जाने वाले हवा महल को पैलेस ऑफ विंड्स के नाम से भी जाना जाता है. इसकी खास बनावट और छोटी-छोटी खिड़कियां इसे बाकी इमारतों से अलग बनाती हैं. जयपुर जाने पर इस जगह को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं.

आमेर किला

पहाड़ी पर बना आमेर किला जयपुर की मशहूर ऐतिहासिक जगहों में से एक है. यहां आपको बड़े-बड़े दरवाजे, खूबसूरत आंगन और शानदार वास्तुकला देखने को मिलेगी. किले से आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत दिखाई देता है.

सिटी पैलेस

पुराने जयपुर के बीचों-बीच स्थित सिटी पैलेस शहर के शाही इतिहास की झलक दिखाता है. यहां महल, आंगन और म्यूजियम देखने को मिलते हैं. इतिहास और वास्तुकला में दिलचस्पी रखने वालों को यह जगह पसंद आ सकती है.

नाहरगढ़ किला

अगर आपको ऊंचाई से शहर का नजारा देखना पसंद है तो नाहरगढ़ किला जा सकते हैं. खासकर शाम के समय यहां से जयपुर का नजारा काफी खूबसूरत लगता है. सूर्यास्त देखने के लिए भी यह जगह पसंद की जाती है.

Advertisement

जल महल

मान सागर झील के बीच स्थित जल महल जयपुर की सबसे खूबसूरत और फोटो खींचने वाली जगहों में से एक है. महल में आम पर्यटकों की एंट्री सीमित है, लेकिन बाहर से इसका खूबसूरत नजारा देखा और फोटो क्लिक की जा सकती है.

जंतर-मंतर

जंतर-मंतर जयपुर की खास ऐतिहासिक जगहों में शामिल है. यहां 18वीं सदी में बनाए गए कई खगोलीय उपकरण देखने को मिलते हैं. अगर आपको इतिहास और विज्ञान में दिलचस्पी है, तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

ट्रेन से

जयपुर जंक्शन देश के कई शहरों से रेल मार्ग के जरिए जुड़ा हुआ है. जयपुर जाने के लिए ट्रेन एक सुविधाजनक विकल्प हो सकती है.

सड़क से

दिल्ली और आसपास के कई शहरों से जयपुर के लिए सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. आप अपनी कार, टैक्सी या बस से जयपुर जा सकते हैं.

फ्लाइट से

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों से जयपुर के लिए फ्लाइट मिल सकती है.

अक्टूबर में जयपुर घूमना क्यों है खास?

अक्टूबर में जयपुर का मौसम सुहाना हो जाता है, जिससे आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस जैसी जगहों को घूमना आसान रहता है. मानसून के बाद मौसम साफ रहने से नाहरगढ़ से शहर का खूबसूरत नजारा और सूर्यास्त भी देख सकते हैं. इस दौरान लोकल मार्केट, पुराने शहर की गलियों और रूफटॉप कैफे को एक्सप्लोर करने के साथ फोटोग्राफी का भी मजा ले सकते हैं. त्योहारों के चलते शहर के बाजारों में रौनक भी देखने को मिलती है. अगर आप भी लंबे समय से जयपुर घूमने का प्लान बना रहे थे तो अब इसके लिए सही समय आ गया है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें