मानसून की रफ्तार धीमी, अजमेर में उमस और गर्मी बनी रह सकती है
अजमेर में मौसम का मिजाज बदला है, सोमवार सुबह हल्के बादल छाए और ठंडी हवाएं चल रही हैं। हालांकि, वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस अभी भी बनी हुई है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer Weather Update | Rain Forecast July Humidity Clouds Relief
अजमेर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट:ठंडी हवा और बादल छाने से मौसम बदला; उमस बरकरार
- कॉपी लिंक
अजमेर में सोमवार सुबह मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे और बीच-बीच में चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी।
हालांकि वातावरण में नमी अधिक होने के कारण उमस अभी भी बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को भी जिले में बादलों की आवाजाही रही, लेकिन बारिश नहीं होने से पूरे दिन गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल रखा। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में मामूली बढ़ोतरी और वातावरण में अधिक नमी के कारण उमस का असर बढ़ गया।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। अगले 2 से 3 दिनों तक अजमेर संभाग में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है।
सोमवार और मंगलवार को हल्के बादल छाने के साथ गर्मी और उमस बनी रह सकती है। हालांकि 21 जुलाई से बारिश के आसार बनने शुरू होंगे, जबकि 22 और 23 जुलाई को जिले के कुछ क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन दिनों बारिश का अच्छा दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


