होम›शिक्षा-करियर›Ajmer Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम में 35 साल बाद कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, 11 निर्दलीय वार्ड पार्षद बन गए 'किंगमेकर'
शिक्षा-करियर

Ajmer Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम में 35 साल बाद कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, 11 निर्दलीय वार्ड पार्षद बन गए 'किंगमेकर'

EVENT ENDED Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम• - अजमेर नगर निगम में 35 साल बाद कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टीअजमेर में 35 साल बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम के कुल 80 वार्डों के घोषित नतीजों में कांग्रेस…

navbharattimes.indiatimes.com के अनुसार15 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
Ajmer Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम में 35 साल बाद कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी, 11 निर्दलीय वार्ड पार्षद बन गए 'किंगमेकर'

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

EVENT ENDED

Written By: NBT NEWS DESK|नवभारतटाइम्स.कॉम•

- अजमेर नगर निगम में 35 साल बाद कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टीअजमेर में 35 साल बाद भाजपा को बड़ा झटका लगा है। नगर निगम के कुल 80 वार्डों के घोषित नतीजों में कांग्रेस ने 37 सीटों पर परचम फहराया है, जबकि भाजपा 32 सीटों पर सिमट गई है। वहीं 11 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जो अब बोर्ड बनाने में 'किंगमेकर' की भूमिका निभाएंगे।

- Ajmer Nagar Nigam Election Winners List 2026: अजमेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के रिजल्ट

- अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट: भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 2 वार्डों पर फहराया परचमAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा ने 4 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा से वार्ड 41 में सुनील शर्मा, वार्ड 31 में अंकित गुर्जर, वार्ड 76 में सतीश बंसल और वार्ड 5 में मंजू देवी रावत विजयी रहीं। वहीं कांग्रेस के चंद्रकांत पालीवाल (वार्ड 51) और रश्मि हिंगोरानी (वार्ड 24) ने जीत हासिल की।

- Ajmer Nagar Nigam Election Result Live: वार्ड 21, 61 और 62 से कांग्रेस की हैट्रिक जीतAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। घोषित परिणामों के अनुसार- वार्ड संख्या 21 से सुनील मोतियानी

- वार्ड संख्या 61 से मीनाक्षी मीणा

- वार्ड संख्या 62 से पुष्पा जैदिया ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का परचम लहराया है।

तीनों वार्डों में कांग्रेस समर्थकों में भारी उत्साह है।

- अजमेर नगर निगम रिजल्ट: वार्ड 64 और 50 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयीAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव परिणामों में वार्ड संख्या 64 से कांग्रेस की आशा तूनवाल ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 50 से कांग्रेस के चंदन सिंह ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की। चंदन सिंह ने एक बेहद करीबी मुकाबले में भाजपा के प्रत्याशी दुर्गेश डाबरा को पराजित किया।

- अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट: वार्ड 69 और 50 से कांग्रेस, वार्ड 70 से भाजपा विजयीAjmer Municipal Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम- वार्ड संख्या 69 से कांग्रेस की रश्मि शर्मा ने शानदार जीत

- दर्ज की है। वहीं वार्ड 50 से भी कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे

- वार्ड संख्या 70 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार उमा पंडित ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है

- अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट: वार्ड 43 से कांग्रेस और 40 से भाजपा विजयीAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणामों में वार्ड संख्या 43 से कांग्रेस की प्रत्याशी काजल यादव ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, वार्ड संख्या 40 में कड़े मुकाबले के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार ज्योति मिश्रा ने बाजी मारते हुए विजय दर्ज की है।

- अजमेर चुनाव परिणाम: वार्ड 1 से भाजपा के मनोज डिडवानिया विजयीAjmer Municipal Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजों में वार्ड नंबर 1 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी मनोज डिडवानिया ने शानदार जीत हासिल की है। उनकी इस सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है तथा वे मिठाई बांटकर जीत का जश्न मना रहे हैं।

- अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट: वार्ड 67 से भाजपा की नलिनी शर्मा विजयीAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणामों में वार्ड संख्या 67 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी नलिनी शर्मा ने शानदार जीत दर्ज की है। नलिनी शर्मा की इस सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और वे एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मना रहे हैं।

- अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट: वार्ड 63 से भाजपा और 19 से कांग्रेस की जीतAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के लाइव नतीजों में विभिन्न वार्डों की स्थिति साफ हो गई है। वार्ड 63 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उदयवीर सिंह राठौड़ ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड 65 से नोरत गुर्जर की जीत हुई है। इसके अलावा वार्ड संख्या 19 से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने बाजी मारते हुए विजय हासिल की है।

- अजमेर नगर निगम रिजल्ट 2026: वार्ड 16 से भाजपा और 14 से निर्दलीय की जीतAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम जारी होने का सिलसिला जारी है। घोषित ताजा नतीजों के अनुसार वार्ड संख्या 16 से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी तरुणा गोयल ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं, दूसरी ओर वार्ड संख्या 14 में निर्दलीय उम्मीदवार अजहर खान ने बाजी मारते हुए विजय दर्ज की है। दोनों वार्डों में समर्थकों द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।

- अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट: वार्ड 4 से पूर्व मेयर को झटकाअजमेर नगर निगम चुनाव के परिणामों में सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शहर की सबसे हॉट सीटों में शामिल वार्ड संख्या 4 में दो बार के पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस कड़े मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार मोनिका जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है।

- अजमेर नगर निगम रिजल्ट अपडेट: वार्ड 57 से कांग्रेस की किरण गढ़वाल जीतींAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के परिणाम घोषित होने का सिलसिला जारी है। ताज़ा प्राप्त नतीजों के अनुसार वार्ड संख्या 57 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी किरण गढ़वाल ने शानदार जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही वार्ड 57 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

- अजमेर नगर निगम चुनाव परिणाम: वार्ड 59 से कांग्रेस की बबीता सेन विजयीAjmer Municipal Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के लाइव नतीजों में वार्ड 59 से कांग्रेस प्रत्याशी बबीता सेन ने शानदार जीत हासिल की है। इस कड़े मुकाबले में उन्होंने भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत (उर्फ लाला बन्ना) की पत्नी को पराजित किया। बबीता सेन की इस जीत से कांग्रेस खेमे में खुशी का माहौल है और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

- अजमेर नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जारीअजमेर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत 80 वार्डों की मतगणना आज पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही है। इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे 360 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला वोटों की गिनती के साथ शुरू हो चुका है। चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी के 79, कांग्रेस के 77 और 184 निर्दलीय उम्मीदवार अपनी अपनी दावदारी पेश कर रहे हैं।

- 360 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसलाAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव के चुनावी समर में कुल 360 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार मैदान में राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों की भी भारी भरकम संख्या है। 80 वार्डों के लिए हुए इस चुनाव में 65.48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिनके वोटों की गिनती आज की जा रही है।

- राजनीतिक दलों और निर्दलीयों का गणितAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच देखा जा रहा है, हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार भी समीकरण बिगाड़ सकते हैं।- भारतीय जनता पार्टी (BJP): 79 उम्मीदवार

- कांग्रेस (INC): 77 उम्मीदवार

- राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP): 6 उम्मीदवार

- आम आदमी पार्टी (AAP): 4 उम्मीदवार

- बहुजन समाज पार्टी (BSP): 1 उम्मीदवार

- निर्दलीय: 193 उम्मीदवार

- कुल: 360 प्रत्याशी

- काउंटिंग सेंटर पर पुख्ता सिक्योरिटीAjmer Nagar Nigam Election Result 2026 Live: अजमेर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना के लिए मकरवाली रोड स्थित गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज को मुख्य मतगणना केंद्र बनाया गया है।- काउंटिंग सेंटर: गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज, मकरवाली रोड, अजमेर।

- सिक्योरिटी: अजमेर नगर निगम के सभी 80 वार्डों की EVM मशीनों के वोटों की गिनती इसी केंद्र में बनाए गए स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल में की जा रही है। केंद्र के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

- 21 सितंबर को मेयर और 22 को डिप्टी मेयर का चुनावआज सभी 80 वार्डों के पार्षदों के परिणाम साफ हो जाएंगे। इसके बाद निगम के शीर्ष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।- मेयर पद का चुनाव: 21 सितंबर को आयोजित होगा।

- डिप्टी मेयर पद का चुनाव: 22 सितंबर को होगा।

- 35% युवा वोटरों की निर्णायक भूमिकाAjmer Municipal Election Result 2026 Live: इस चुनाव का परिणाम तय करने में युवा मतदाताओं का सबसे बड़ा योगदान माना जा रहा है। अजमेर नगर निगम क्षेत्र में 35 प्रतिशत से अधिक मतदाता 35 साल से कम उम्र के हैं। यही कारण है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों की नजर युवाओं के वोट बैंक पर बनी हुई थी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें