छात्रसंघ चुनाव की मांग- ABVP का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन: अजमेर में पुलिस ने छात्रों को लातें मारीं, घसीटा; जाम में फंसे SP, जयपुर में धक्का-मुक्की - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan ABVP Protest LIVE Update; Student Union Election NSUI RLP | RU University छात्रसंघ चुनाव की मांग- ABVP का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:अजमेर में पुलिस ने छात्रों को लातें…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan ABVP Protest LIVE Update; Student Union Election NSUI RLP | RU University
छात्रसंघ चुनाव की मांग- ABVP का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन:अजमेर में पुलिस ने छात्रों को लातें मारीं, घसीटा; जाम में फंसे SP, जयपुर में धक्का-मुक्की
- कॉपी लिंक
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ ही प्रदर्शन किया। अजमेर में पुलिस ने छात्रों को लातें मारीं, सड़क पर घसीटा।
जयपुर में पुलिस और स्टूडेंट्स में धक्का-मुक्की हुई। उदयपुर में ABVP और NSUI के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। ABVP के भारत भूषण यादव ने कहा- अगर सरकार ने छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किया तो प्रदेशभर में बीजेपी सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पहले देखिए प्रदर्शन से जुड़ी फोटोज…
प्रदेश में कहां-कहां हुआ प्रदर्शन…
जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के गेट पर ABVP कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट पर चढ़ गए। यूनिवर्सिटी कैंपस से JLN मार्ग पर पहुंचने पर पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने ABVP के विश्वविद्यालय राष्ट्रीय संयोजक भारत भूषण यादव सहित 36 से ज्यादा स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया। राजस्थान यूनिवर्सिटी में RLP और मूक बधिर स्टूडेंट्स ने भी प्रदर्शन किया।
उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने अलग-थलग कर मामला शांत करवाया।
जोधपुर में जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के गेट पर ABVP से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन किया। सीकर की शेखावाटी यूनिवर्सिटी में ABVP के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बिल्डिंग के गेट के ऊपर चढ़कर नारेबाजी की।
अजमेर में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर एबीवीपी की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम कर दिया, जिससे अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला भी फंस गए। छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसपी की गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को खदेड़ दिया।
पहले से गरमाया हुआ है छात्र राजनीति का माहौल
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार आंदोलन चल रहे हैं। NSUI चुनाव बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। छात्र नेता भी अलग-अलग स्तर पर आंदोलन कर रहे हैं। छात्र नेता शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन भी इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। अब ABVP के भी आंदोलन में उतरने से छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा और अधिक राजनीतिक होता नजर आ रहा है।
देखिए प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…
छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रदर्शन के पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

थर्ड ग्रेड टीचरों के ट्रांसफर को लेकर अपडेट, सरकार- शिक्षकों की बीच वार्ता रही सफल, जानिए कब तक होंगे तबादले

किशोर गृह के तीन कैदी ने सरकारी गार्ड की पीट-पीटकर हत्या कर दी: राजस्थान में एक दुर्दिन

Rajasthan Deputy CM to Inaugurate Rs 1.25 crore AYUSH Hospital in Sri Ganganagar


