Aaj Ka Mausam: 15 अगस्त और हरियाली तीज पर खुशनुमा रहेगा राजस्थान का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट
Rajasthan update: 15 अगस्त को राजस्थान में अच्छा बारिश की संभावना है। जयपुर सहित कुल 15 जिलों के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर: राजस्थान में हरियाली तीज और 15 अगस…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan update: 15 अगस्त को राजस्थान में अच्छा बारिश की संभावना है। जयपुर सहित कुल 15 जिलों के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है।
जयपुर: राजस्थान में हरियाली तीज और 15 अगस्त को भी मौसम सुहावना रहेगा। प्रदेश में सावन महीने में लगातार बारिश का असर दिखा रहा है। राजस्थान के विभिन्न जिलों में बारिश के चलते कई जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में सर्वाधिक 31.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा डबोक (उदयपुर) में 4.8 मिमी, कोटा में 3.9 मिमी, डूंगरपुर में 3.5 मिमी और चित्तौड़गढ़ में 3.0 मिमी वर्षा हुई है। आज भी मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है।
जयपुर में जानिए कैसा रहेगा मौसम
जयपुर में पिछले 24 घंटों में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय आद्रता 63 प्रतिशत और सुबह 82 प्रतिशत दर्ज की गई। आज भी यहां हल्की फुहारे चलने की चलने की संभावना है।
राजस्थान का अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है। इसके अलावा 15 अगस्त को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
श्रीगंगानगर जैसलमेर जैसे शहरों में ऑरेंज और इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
प्रदेश में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, बाड़मेर, जयपुर, टोंक और भीलवाड़ा में तीव्र मेघगर्जन, बारिश और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह सीकर, अलवर, दौसा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, नागौर और बीकानेर जिलों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का संभावना है। यहां इन जिलों में येलो अलर्ट है।
जानिए जिलों का तापमान
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सांगरिया में 37.4 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में 36.2 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 36.1डिग्री सेल्सियस और बीकानेर में 36.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सिरोही में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जनता से किए हर वादे को पूरा कर रही राज्य सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर में बाइक चोर गैंग का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद

राजस्थान में कूलर से करंट लगने से एक साल की मासूम समेत तीन बहनों की मौत


