होम›शिक्षा-करियर›जयपुर में पैदल यात्रियों को बड़ी राहत:सड़कों पर बनेंगे 9 KM लंबे फुटपाथ, दीपावली से पहले शुरू होगा काम
शिक्षा-करियर

जयपुर में पैदल यात्रियों को बड़ी राहत:सड़कों पर बनेंगे 9 KM लंबे फुटपाथ, दीपावली से पहले शुरू होगा काम

जयपुर में पैदल यात्रियों को बड़ी राहत:सड़कों पर बनेंगे 9 KM लंबे फुटपाथ, दीपावली से पहले शुरू होगा काम न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से अजमेर रोड तक और किंग्स रोड पर गोपालपुरा बाईपास से अजमेर रोड तक फुटपाथ विकसित ह…

ETV Bharat के अनुसार2 अक्टूबर 2026 को 03:05 pm बजे
जयपुर में पैदल यात्रियों को बड़ी राहत:सड़कों पर बनेंगे 9 KM लंबे फुटपाथ, दीपावली से पहले शुरू होगा काम

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में पैदल यात्रियों को बड़ी राहत:सड़कों पर बनेंगे 9 KM लंबे फुटपाथ, दीपावली से पहले शुरू होगा काम

न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से अजमेर रोड तक और किंग्स रोड पर गोपालपुरा बाईपास से अजमेर रोड तक फुटपाथ विकसित होगा.

Published : October 2, 2026 at 7:36 PM IST

जयपुर: शहर की पांच प्रमुख सड़कों पर पैदल चलने वालों को बड़ी राहत मिलेगी. जयपुर विकास प्राधिकरण(जेडीए) करीब 9 किलोमीटर लंबे फुटपाथ बनाएगा. इससे कोचिंग और व्यावसायिक इलाकों में छात्रों और आम लोगों के लिए सुरक्षित पैदल मार्ग मिलेगा. जेडीए की ओर से फुटपाथ के साथ हरित विकास भी किया जाएगा. इसके लिए जेडीए ने 6.33 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है और दीपावली से पहले काम शुरू करने की तैयारी है.

इन पांच सड़कों पर बनेगा फुटपाथ: जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया- फुटपाथ निर्माण का काम न्यू सांगानेर रोड, किंग्स रोड, गोपालपुरा बाईपास, महेश नगर 80 फीट रोड और हंस मार्ग पर किया जाएगा. न्यू सांगानेर रोड पर गुर्जर की थड़ी से अजमेर रोड तक और किंग्स रोड पर गोपालपुरा बाईपास से अजमेर रोड तक फुटपाथ विकसित होगा. इसी तरह गोपालपुरा बाईपास पर गुर्जर की थड़ी से किसान धर्म कांटा तक, महेश नगर 80 फीट रोड और हंस मार्ग पर गोपालपुरा बाईपास से रिद्धि-सिद्धि अंडरपास तक फुटपाथ निर्माण किया जाएगा.

पढ़ें: जयपुर: महल रोड पर यू-टर्न से मिलेगी राहत, तो ज्ञान आश्रम पुलिया 6 महीने रहेगी बंद

कोचिंग संस्थानों के कारण पैदल आवाजाही ज्यादा: जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया- इन मार्गों पर बड़ी संख्या में व्यावसायिक गतिविधियों के साथ कोचिंग संस्थान भी संचालित हैं. ऐसे में छात्रों और अन्य नागरिकों का प्रतिदिन बड़ी संख्या में पैदल आवागमन होता है. वर्तमान में कई हिस्सों में अलग से फुटपाथ की सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को सड़क के किनारे ही चलना पड़ता है. इससे एक ओर पैदल यात्रियों की सुरक्षा प्रभावित होती है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है. नए फुटपाथ बनने के बाद पैदल यात्रियों के लिए सड़क से अलग व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध हो सकेगा.

फुटपाथ के साथ हरित विकास: जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि फुटपाथ निर्माण के साथ इनके किनारे ग्रीनरी डेवलप की जाएगी. इससे इन प्रमुख सड़कों का सौंदर्यीकरण होने के साथ रोड और एनवायरमेंट क्वालिटी में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जेडीए ने पांचों सड़कों पर प्रस्तावित फुटपाथ निर्माण के लिए करीब 6.33 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है. अब कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी. जेडीए का प्रयास है कि दीपावली से पहले फुटपाथ निर्माण का काम शुरू कर दिया जाए.

पढ़ें: JDA की चेतावनी : बिना डिमांड लेटर जमा की गई राशि से भूखंड पर नहीं मिलेगा कोई अधिकार

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें