कोटा में मानसून की बेरुखी: 83 फीसदी कम बरसात और उमस से लोग परेशान
कोटा संभाग में मानसून की बेरुखी ने लोगों को गर्मी और उमस से परेशान कर दिया है। इस साल तक कोटा में अब तक 126.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल तक 19 जुलाई तक 738.02 एमएम बारिश हुई थी। इस परिस्थिति के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में बने चक्रवाती तंत्र के असर से कोटा और आसपास के इलाकों में स्थानीय स्तर पर घने बादल छा रहे हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Monsoon Update | 83 Percent Less Rainfall Compared To Last Year
कोटा में बादल छाए, बारिश का इंतजार:पिछले साल के मुकाबले 83% कम बरसात हुई, गर्मी व उमस से लोग परेशान
- कॉपी लिंक
कोटा संभाग में मानसून की बेरुखी ने लोगों को गर्मी और उमस से परेशान कर दिया है। आषाढ़ बीतने और सावन की शुरुआत के बाद भी कोटा वासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार शाम को हुई बारिश के बाद से ही शहर में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है और बौछारें पड़ने से लोगों को राहत मिल सकती है। रविवार सुबह कोटा में मौसम में बदलाव तो नजर आया लेकिन बारिश नहीं है।
हवा नहीं चलने से उमस बढ़ी
सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और धूप नहीं निकली, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिली। हवा की रफ्तार पूरी तरह थम जाने के कारण वातावरण में उमस (ह्यूमिडिटी) का ग्राफ ऊपर है। मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जुलाई महीने में कोटा में मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं बरसा है।
अब तक 126.9 एमएम बारिश दर्ज
बारिश के आंकड़ों में पिछले साल की तुलना में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस साल अब तक मात्र 126.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल कोटा में 19 जुलाई तक 738.02 एमएम बारिश हुई थी। यानी कि पूरे साल के औसत से ज्यादा पानी बरसा था। जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया था। पिछले साल के मुकाबले इस बार अब तक करीब 83 फीसदी कम बारिश हुई है।
शाम तक हो सकती है बारिश
यही कारण है कि बांधों का जलस्तर उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाया है। मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में बने चक्रवाती तंत्र के असर से कोटा और आसपास के इलाकों में स्थानीय स्तर पर घने बादल छा रहे हैं।
हालांकि हवा का दबाव कम होने से रविवार सुबह बरसात नहीं हुई, लेकिन दोपहर बाद या शाम तक हवाओं का रुख बदलने और मेघ गर्जन के साथ अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। अगर आज दोपहर बाद सिस्टम सक्रिय होता है, तो तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
- गिंदौर वार्ड में 15 दिन से पेयजल संकट: लोगों ने खाली बर्तन रखकर किया प्रदर्शन, सहायक अभियंता ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
- गोल गांव में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना: सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए, व्यापार के लिए सूरत रहता है परिवार
- मुंडावर में 42 गांव की सुरक्षा एक पुलिसकर्मी के भरोसे: विधायक ने किया निरीक्षण, एसपी ने दो दिन में स्टाफ भेजने का दिया आश्वासन
- सोम-कमला-आंबा डेम टापू से लकड़ी तस्करी करते 2 गिरफ्तार: जुगाड़ू नाव से लकड़ी लाकर ट्रक में भरते थे तस्कर, ट्रक भी जब्त किया
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 20 फीट गहरे गड्ढे में अचानक ढही मिट्टी: 2 मजदूर दबे, सीवरेज लाइन का डाल रहे थे चेंबर - Jaipur News

सांचौर में पुलिस जवान हरीश राजपुरोहित को दी श्रद्धांजलि: सड़क हादसे में हुआ था निधन, उत्कृष्ट सेवाओं को किया याद - Sanchore News

अलीगढ़ में मिलीं कोटा से भागी तीन किशोरियां, परिवार की डांट से उठाया था कदम - 3 missing kota girls found at aligarh railway station


