उदयपुर में नगर निगम के 80 वार्डों के लिए वोटिंग: सांसद-विधायक भी परिवार समेत वोट देने पहुंचे, वार्ड 33 में मशीन अटकने से 5 मिनट वोटिंग रूकी; 23 में कार्यकर्ताओं का हंगामा - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Municipal Corporation Election | Voting Today For 80 Wards LIVEउदयपुर में नगर निगम के 80 वार्डों के लिए वोटिंग:सांसद-विधायक भी परिवार समेत वोट देने पहुंचे, वार्ड 33 मे…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Municipal Corporation Election | Voting Today For 80 Wards
LIVEउदयपुर में नगर निगम के 80 वार्डों के लिए वोटिंग:सांसद-विधायक भी परिवार समेत वोट देने पहुंचे, वार्ड 33 में मशीन अटकने से 5 मिनट वोटिंग रूकी; 23 में कार्यकर्ताओं का हंगामा
- कॉपी लिंक
उदयपुर नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए मतदान शुरू हो गया है। शहर में 413 मतदान केन्द्रों पर वोटिंग हो रही है। यहां कुल 220 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला होगा। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 160 उम्मीदवार हैं।
बचे अन्य उम्मीदवारों में बाप, माकपा और निर्दलीय प्रत्याशी है। 80 में से 39 वार्डों में सीधे बीजेपी-कांग्रेस की टक्कर है। इसके साथ जिले की दो नगर पालिका (मावली और कानोड़) में भी वोटिंग शुरू हो गई है। सुबह 7 बजे पहले ही लोग पहला वोट डालने के लक्ष्य के साथ केंद्र पर पहुंच गए है।
उदयपुर नगर निगम में भाजपा-कांग्रेस के मेयर दावेदारों ने अपने वार्ड में पूरी ताकत लगाई है। भाजपा से वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट, प्रमोद सामर, अतुल चंडालिया और पारस सिंघवी तो कांग्रेस की ओर से हितांशी शर्मा, शंकर चंदेल, अरूण टांक और डा. पूनम कुंवर राठौड़ मेयर के प्रमुख दावेदार है।
वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम
आपका नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं यह राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट https://sec.rajasthan.gov.in/SE_Default.aspx पर जाकर देख सकते हैं। आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तभी आप वोट कर सकेंगे।
सबसे पहले देखिए- वोटिंग से जुड़ी PHOTOS
बड़े चेहरे पार्षद का चुनाव लड़ रहे
इस बार मेयर का पद अनारक्षित ओपन के लिए रिजर्व है, ऐसे में बड़ी संख्या में कई बड़े चेहरे पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले 30 साल में नगर निगम में 6 बार भाजपा का मुखिया बना है। खास बात ये है कि इन सालों में हर बार जीतने वाले पार्षदों की संख्या भाजपा की ज्यादा रही।
चुनाव के रिजल्ट 14 सितंबर को आएंगे। मेयर पद के लिए चुनाव 21 सितंबर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 22 सितंबर को होगा। उदयपुर में मेयर पद अनारक्षित के लिए रिजर्व है। चुनाव का रिजल्ट बहुत हद तक इस बार युवा वोटर तय करेंगे। नगर निगम में 35% वोटर 35 साल से कम हैं। इन पर भाजपा-कांग्रेस दोनों की नजर है।
संबंधित समाचार भी पढ़े….
लाइव अपडेट्स….
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


