होमक्राइमराजस्थान में अवैध स्मैक के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
क्राइम

राजस्थान में अवैध स्मैक के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राजस्थान के बाराँ जिले में सारथल पुलिस ने अवैध स्मैक के खिलाफ विशेष अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 80.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Dainik Bhaskar के अनुसार19 जुलाई 2026 को 06:03 am बजे
राजस्थान में अवैध स्मैक के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Baran

- Chhipabarod

- Sarthal Police Arrest Drug Smuggler With Smack | Rajasthan Crime News

सारथल पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष अभियान:80.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

- कॉपी लिंक

सारथल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 80.26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी के पर्यवेक्षण और सीओ ताराचंद के निर्देश पर सारथल थानाधिकारी राधेश्याम (उपनिरीक्षक) के नेतृत्व में एक पुलिस टीम नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान कोलुखेड़ा निवासी दानमल बेटा किशोरलाल मीणा (40) को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान आरोपी दानमल के कब्जे से 80.26 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सारथल थाने में प्रकरण संख्या 120/2026 के तहत धारा 8/21, 25 और 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस मामले की आगे की जांच छीपाबड़ौद थानाधिकारी घनश्याम को सौंपी गई है।

पुलिस आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। साथ ही, इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राधेश्याम के साथ हेड कांस्टेबल प्रेमाराम, कांस्टेबल तेजपाल, जितेंद्र, अशोक, राजेंद्र और अशोक (आरटी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें