होमक्राइमराजस्थान में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, नशीली चीज खिलाकर किया रेप
क्राइम

राजस्थान में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, नशीली चीज खिलाकर किया रेप

राजस्थान में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, नशीली चीज खिलाकर किया रेप बच्ची पार्क में खेलने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर उसे नशीली चीज खिलाफ और फिर उसका रेप किया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 8 साल की बच्ची को दरिंदगी…

Hindustan के अनुसार8 अगस्त 2026 को 03:15 pm बजे
राजस्थान में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, नशीली चीज खिलाकर किया रेप

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, नशीली चीज खिलाकर किया रेप

बच्ची पार्क में खेलने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर उसे नशीली चीज खिलाफ और फिर उसका रेप किया।

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 8 साल की बच्ची को दरिंदगी का शिकार बनाया गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला शख्स है। घटना बुधवाक को उस वक्त हुई जब बच्ची पार्क में खेलने गई थी। बाद में पता चला कि बच्ची पार्क में बेहोश पड़ी हुई है। आरोप है कि आरोपी पहले बच्ची को नशीली चीज खिलाई फिर उसके साथ रेप किया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि इस संबंध में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार बच्ची बुधवार दोपहर घर से पास पार्क में खेलने गई थी। बाद में एक रिश्तेदार ने परिजन को बताया कि बच्ची पार्क में बेहोश पड़ी है, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए।

अशोक गहलोत ने भी की निंदा

डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए गंगानगर के अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि उसका इलाज जारी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को नशीली चीज खिलाकर रेप किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा, यह घटना बताती है कि भाजपा के शासन में प्रदेश में बेटियां और मासूम बच्चे कितने असुरक्षित हैं।

लेखक के बारे में

Aditi Sharmaअदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।

विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।

अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।

उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।

तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें