राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में 78 बनाम 57 का मुकाबला, 15 निर्दलीय पर नजर; कोटा-सुकेत में भी फैसला आज
राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में 78 बनाम 57 का मुकाबला, 15 निर्दलीय पर नजर; कोटा-सुकेत में भी फैसला आज राजस्थान में आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के महापौर और सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव होगा। जयपुर में 78 भाजप…

सौजन्य से:- Amar Ujala
राजस्थान निकाय चुनाव: जयपुर में 78 बनाम 57 का मुकाबला, 15 निर्दलीय पर नजर; कोटा-सुकेत में भी फैसला आज
राजस्थान में आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के महापौर और सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव होगा। जयपुर में 78 भाजपा, 57 कांग्रेस और 15 निर्दलीय पार्षद हैं।
विस्तार
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में आज जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों के महापौर पद के साथ कोटा जिले की सुकेत नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। चारों निकायों में कुछ वार्डों के पुनर्मतदान के चलते 21 सितंबर को प्रमुख पदों का चुनाव टाल दिया गया था। अब पुनर्मतदान पूरा होने के बाद शुक्रवार को इन पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।
जयपुर नगर निगम के महापौर चुनाव में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और शुक्रवार को ही परिणाम घोषित किया जाएगा। 150 निर्वाचित पार्षद महापौर का चुनाव करेंगे। भाजपा ने सुनील कोठारी और कांग्रेस ने सुनीता मावर को मैदान में उतारा है। नाम वापसी के बाद दोनों के बीच सीधा मुकाबला है।
जयपुर में 76 वोट का बहुमत, भाजपा के पास 78 पार्षद
जयपुर में महापौर बनने के लिए 76 वोट जरूरी हैं। भाजपा के 78 पार्षद हैं, जबकि कांग्रेस के पास 57 और 15 निर्दलीय पार्षद हैं। ऐसे में भाजपा संख्या बल के हिसाब से बहुमत से दो वोट आगे है।
कांग्रेस को अपने 57 पार्षदों के अलावा 19 और वोटों की जरूरत होगी। यदि कांग्रेस को सभी 15 निर्दलीयों का समर्थन भी मिल जाए तो उसका आंकड़ा 72 तक पहुंचेगा, जो बहुमत से चार कम है। ऐसे में कांग्रेस के सामने अतिरिक्त समर्थन जुटाने की चुनौती है।
चुनाव गुप्त मतदान से होगा। इसलिए दोनों दलों के घोषित संख्या बल के बावजूद वास्तविक वोटिंग के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना पर नजर रहेगी। भाजपा के लिए अपने सभी 78 पार्षदों को साथ रखना अहम होगा, जबकि कांग्रेस की निगाह निर्दलीयों के साथ भाजपा खेमे के संभावित असंतुष्ट पार्षदों पर रहेगी।
यह भी पढे- बालोतरा: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद हनीट्रैप की मास्टरमाइंड फरार, गुड़ामालानी थाने में हड़कंप, पुलिस दे रही दबिश
कोटा में भाजपा के पास बहुमत से 8 वोट अधिक
कोटा नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी और कांग्रेस की सुनीता सुमन के बीच मुकाबला है। 100 सदस्यीय निगम में भाजपा के 57, कांग्रेस के 39 और चार निर्दलीय पार्षद हैं। बहुमत के लिए 51 वोट चाहिए।
दो निर्दलीय पार्षद भाजपा को समर्थन दे चुके हैं, जिससे उसका समर्थन 59 तक पहुंच गया है। वहीं कांग्रेस को बहुमत के लिए 12 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी। मतदान सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक होगा और इसके बाद मतगणना होगी।
सुकेत में चार निर्दलीयों पर नजर
कोटा जिले की 25 वार्ड वाली सुकेत नगरपालिका में पहली बार अध्यक्ष का चुनाव होगा। यहां कांग्रेस के 11, भाजपा के 10 और चार निर्दलीय पार्षद हैं। अध्यक्ष बनने के लिए 13 वोट चाहिए। भाजपा ने जितेंद्र चोपड़ा और कांग्रेस ने उमरदीन खान को प्रत्याशी बनाया है। दोनों दलों ने पार्षदों को एकजुट रखने के लिए बाड़ेबंदी की है।
चार निर्दलीय पार्षदों की भूमिका यहां निर्णायक हो सकती है। निर्दलीयों के समर्थन को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं, लेकिन अंतिम तस्वीर मतदान और मतगणना के बाद ही साफ होगी। जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में महापौर चुनाव के बाद 26 सितंबर को डिप्टी मेयर के लिए मतदान कराया जाएगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: Training aircraft makes emergency landing over technical issue in tyre; no casualties - Daily Excelsior

राजस्थान: तीन ट्रकों में 18.39 क्विंटल गांजा, सात गिरफ्तार; चित्तौड़गढ़ पुलिस ने प्लान बना कर दबोचे तस्कर - rajasthan 1839 quintals of cannabis seized from three trucks seven arrested

राजस्थान: पुलिस भर्ती में अब किसे कहां मिलेगी नौकरी? 353 चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 6 अक्तूबर से


