जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा Dungarpur News In Hindi: फलोज गांव में जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाले बड़े भाई को पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. जमीनी विवाद मे…

सौजन्य से:- ABP News
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
Dungarpur News In Hindi: फलोज गांव में जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या करने वाले बड़े भाई को पुलिस ने 72 घंटे में गिरफ्तार कर लिया. जमीनी विवाद में लोहे के सरिए से वार कर बड़े भाई ने हत्या की थी.
राजस्थान के डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलोज गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है. पैतृक जमीन के विवाद में छोटे भाई की लोहे के सरिए से हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच कर रही है.
दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 को फलोज गांव में पैतृक जमीन को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ था. निर्माण कार्य को लेकर बड़े भाई रतनलाल उर्फ रतन पटेल और छोटे भाई गोपाल पटेल के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि गुस्से में रतनलाल ने लोहे के सरिए से गोपाल के सिर पर कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से गोपाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
बहन की रिपोर्ट पर दर्ज हुआ हत्या का मामला
घटना के बाद मृतक की बहन पुष्पा पत्नी प्रेमजी पटेल ने दोवड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई. रिपोर्ट में पैतृक जमीन विवाद को हत्या की वजह बताते हुए बड़े भाई रतनलाल पर हत्या का आरोप लगाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया.
तकनीकी साक्ष्य और FSL टीम की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में गठित टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. एफएसएल टीम की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया. लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रतनलाल पाटीदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी फलोज गांव निवासी 57 वर्षीय रतनलाल पाटीदार है.
हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के प्रयास जारी
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या पहले से तय योजना के तहत की गई थी या फिर अचानक हुए विवाद के दौरान वारदात हुई. पुलिस हत्या में इस्तेमाल लोहे के सरिए समेत अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है. फलोज गांव की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. जमीन विवाद ने एक परिवार को ऐसी त्रासदी दे दी, जिसकी भरपाई संभव नहीं है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायालय में मजबूत साक्ष्य पेश किए जाएंगे.
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में कॉल रिकॉर्ड कर युवती ने ब्लैकमेल किया: झूठे केस में फंसाने की धमकी दी, एक दुकान पर हुई थी मुलाकात - Jaipur News

उदयपुर : घर में घुसे दो लेपर्ड, पिल्ले उठा ले गए...देखें वीडियो

राजस्थान के सरकारी अस्पताल में छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल, मचा सियासी घमासान!


