एंट्री के 7 दिन बाद मानसून पूरे राजस्थान में छाया: बीकानेर-श्रीगंगानगर में आखिरी में पहुंचा; अजमेर में मकान ढहा, धौलपुर में रातभर बरसात, 6 ट्रेन कैंसिल - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall LIVE Update; Jaipur Ajmer | Jaisalmer Jalore Alwar IMD Weather Alert Photos LIVEएंट्री के 7 दिन बाद मानसून पूरे राजस्थान में छाया:बीकानेर-श्रीगंगानगर में आखि…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rainfall LIVE Update; Jaipur Ajmer | Jaisalmer Jalore Alwar IMD Weather Alert Photos
LIVEएंट्री के 7 दिन बाद मानसून पूरे राजस्थान में छाया:बीकानेर-श्रीगंगानगर में आखिरी में पहुंचा; अजमेर में मकान ढहा, धौलपुर में रातभर बरसात, 6 ट्रेन कैंसिल
- कॉपी लिंक
राजस्थान में 2 जुलाई को एंट्री करने वाले मानसून ने गुरुवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया है। सबसे आखिर में मानसून बीकानेर और श्रीगंगानगर में पहुंचा। इन जिलों में रुक-रुककर बरसात हो रही है।
धौलपुर में बुधवार देर रात शुरू हुआ झमाझम बरसात का दौर आज भी जारी है। इस बीच महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात का असर राजस्थान के ट्रेन ट्रैफिक पर भी हुआ। रेलवे के अनुसार 6 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। कई ट्रेनें लेट भी हैं।
वहीं, गुरुवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर पूरे राजस्थान में तेज बारिश अलर्ट है।
बुधवार को भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तीन इंच तक पानी बरसा। किशनगढ़ (अजमेर) में कच्चा मकान ढहने माता-पिता और बच्चा दब गया।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में इस मानसून सीजन अब तक सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा बरसात हुई है।
मानूसन सीजन के बड़े अपडेट्स
ट्रेनों पर बारिश का असर: मुंबई से आने वाली गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 9 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन भी आज कैंसिल है। जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 10 जुलाई 2026 को कैंसिल रहेगी। दादर- हनुमानगढ़ ट्रेन को भी आज कैंसिल किया गया है। ट्रेन नंबर 22483 भगत की कोठी-गांधीधाम रद्द कर दी गई है। ट्रेन नंबर 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी भी रद्द रहेगी।
कई जिलों में 3 इंच से ज्यादा बारिश: 9 जुलाई तक पूरे राजस्थान को कवर करने वाले मानसून से कारण कई जिलों में अच्छी बरसात हो रही है। बुधवार को भी भरतपुर के बयाना और करौली के मंडलरायल में 84 मिमी (3 इंच से ज्यादा) से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, चित्तौड़गढ़ के भदेसर और निंबाहेड़ा में करीब 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा दौसा, धौलपुर, करौली, अलवर, कोटा के चेचट में भी भारी बारिश हुई।
पारा गिरा, गर्मी-उमस से राहत: राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण अब लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जयपुर, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सिरोही, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनू, अजमेर और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान के मौसम की PHOTOS…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


