जयपुर निकाय चुनाव: शाम 6 बजे तक 62.88% मतदान, 2014 का रिकॉर्ड टूटा; 32 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग
{"_id":"6aa40958691ba498d70073b6","slug":"jaipur-municipal-corporation-elections-2026-62-88-percent-voting-record-broken-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर निकाय चुनाव: शाम 6 बजे तक 62.88% मत…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6aa40958691ba498d70073b6","slug":"jaipur-municipal-corporation-elections-2026-62-88-percent-voting-record-broken-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर निकाय चुनाव: शाम 6 बजे तक 62.88% मतदान, 2014 का रिकॉर्ड टूटा; 32 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर निकाय चुनाव: शाम 6 बजे तक 62.88% मतदान, 2014 का रिकॉर्ड टूटा; 32 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग
Fri, 11 Sep 2026 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:32 PM IST
सार
Jaipur Nikay Chunav 2026: जयपुर नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 62.88 फीसदी मतदान हुआ। 24.33 लाख मतदाताओं में 15.30 लाख ने वोट डाला। यह जयपुर नगर निगम के इतिहास में सबसे अधिक मतदान है। 2014 के 60.34 फीसदी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 2026 में 32 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जयपुर में 62.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम क्षेत्र के कुल 24,33,198 मतदाताओं में से 15,30,087 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
मतदान के दौरान दिनभर वोटिंग की रफ्तार बढ़ती रही। सुबह 10 बजे तक 16.23 फीसदी, दोपहर 1 बजे 37.40 फीसदी और दोपहर 3 बजे तक 48.90 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद अंतिम तीन घंटों में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मतदान 62.88 फीसदी तक पहुंच गया।
ये भी पढ़ें- सीकर: निकाय चुनाव के बीच फर्जी मतदान के आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे समेत दो महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन
आमेर में सबसे ज्यादा, सिविल लाइंस में सबसे कम
वार्डवार आंकड़ों में आमेर का वार्ड 150 सबसे आगे रहा, जहां 83.70 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। वार्ड 148 में 81.84 और वार्ड 149 में 79.97 फीसदी वोट पड़े। दूसरी ओर सिविल लाइंस के वार्ड 100 में सबसे कम 46.33 फीसदी मतदान हुआ। बगरू के वार्ड 66 में 46.52 और सांगानेर के वार्ड 42 में 47.80 फीसदी मतदान रहा। किशनपोल में करीब 67, आदर्श नगर में 69 और हवामहल में करीब 68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
2014 का रिकॉर्ड भी टूटा
जयपुर नगर निगम के इतिहास में 2026 का मतदान प्रतिशत अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2014 में 60.34 फीसदी मतदान हुआ था। 2020 में 57.62, 2009 में 52.47, 1999 में 52.65 और 1994 में 51.20 फीसदी मतदान हुआ था। 2004 में सबसे कम 41.30 फीसदी वोट पड़े थे। इस तरह जयपुर के सातवें नगर निगम चुनाव में 62.88 फीसदी मतदान ने पिछले 32 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
जयपुर नगर निगम चुनावों में मतदान प्रतिशत

Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार