कोटा में बारिश, नवनेरा बांध के 6 गेट खोले: 40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Weather Update | Orange Alert For Heavy Rain In Hadoti Region कोटा में बारिश, नवनेरा बांध के 6 गेट खोले:40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट - कॉपी…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Weather Update | Orange Alert For Heavy Rain In Hadoti Region
कोटा में बारिश, नवनेरा बांध के 6 गेट खोले:40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट
- कॉपी लिंक
कोटा में दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गई और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली
वहीं, ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) में तहत बने पहले बांध नवनेरा के 6 गेट 8 मीटर खोल कर पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के JEN मनोज चौधरी ने बताया कि बांध की क्षमता 217 मीटर है।
वर्तमान में बांध में 214. 500 मीटर पानी है। कैचमेंट एरिया में हो रही बारिश से परवन नदी, काली सिंघ छापी डेम में पानी की आवक हो रही है। इसके चलते दोपहर 2 बजे से बांध के 8 मीटर गेट खोले गए हैं। 40 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। शाम तक पानी डिस्चार्ज का लेवल 1 लाख क्यूसेक किया जाएगा। जल संसाधन विभाग ने बांध के भराव क्षेत्र व नदी के बहाव से दूरी बनाए रखने की अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कोटा संभाग में अगले 2 दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को पारा एक डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शहर में गर्मी व उमस बनी हुई है। जिले में बीते 24 घंटे में 0.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक लो-प्रेशर सिस्टम उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगते छत्तीसगढ़ के एरिया पर बना हुआ है। ये सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की तरफ आगे बढ़ रहा है। मानसून ट्रफ लाइन अब उत्तर से शिफ्ट होकर अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान और उससे लगते एरिया पर एक्टिव है।
अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम
इन सिस्टम के कारण राजस्थान के दक्षिणी, पूर्वी छोर में 10 और 11 अगस्त को कई स्थानों पर मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बारिश का ये दौर 13 अगस्त तक चलेगा।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सीजन में अब तक औसत से 40% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 9 अगस्त तक औसत 446 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 267.9 मिमी बारिश हुई है।
गांधी सागर बांध- मध्य प्रदेश के मंदसौर तहसील में बना गांधी सागर चंबल नदी का बड़ा बांध है। इस बांध की क्षमता 1312 फीट है। 10 अगस्त सुबह 8 बजे तक गांधी सागर 1298.15 फीट भरा है।
राणा प्रताप सागर- राणा प्रताप सागर चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 1157 फीट है। 10 अगस्त सुबह 8 बजे तक राणा प्रताप सागर 1139.67 फीट भरा है।
जवाहर सागर बांध- जवाहर सागर बांध बूंदी जिले के तालेड़ा तहसील में बना है। इस बांध की क्षमता 980 फीट है। 10 अगस्त सुबह 8 बजे तक जवाहर सागर 972.4 फीट भरा है।
कोटा बैराज- कोटा बैराज की क्षमता 854 फीट है। 10 अगस्त सुबह 8 बजे तक कोटा बैराज 852 फीट भरा है।
- LIVEझालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे: कोटा में नोनेरा ऐबरा बांध के 3 गेट खोले, कालीसिंध बांध भी भरा, बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया
- सूर्य की चाल के साथ बदलता है शिवलिंग का झुकाव: अरावली की गोद में 800 साल पुराना मालेश्वर महादेव मंदिर; औरंगजेब भी नहीं तोड़ पाया
- जयपुर- कार की टक्कर से गिरे,ट्रेलर ने पिता-बेटी को कुचला,मौत: मां-बेटा घायल; कार ड्राइवर ने भागते वक्त बाइक सवार युवक को भी रौंदा
- राजस्थान में किसानों को घर बैठे मिलेगा यूरिया-डीएपी: लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन कर सकेंगे बुक; मोबाइल एप से कटेगा ई-टोकन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान चौथी कक्षा का अंतिम परिणाम 2026 rssb.rajasthan.gov.in पर जारी: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां

राजस्थान में 'हर घर तिरंगा' अभियान, नेता-मंत्री समेत युवाओं में दिखा खासा उत्साह | ???????? ??? ???? '?? ?? ??????' ??????, ????-?????? ???? ?????? ??? ???? ???? ??????

झालावाड़ स्कूल में घुसा पानी, 30 स्टूडेंट फंसे: कोटा में नोनेरा ऐबरा बांध के 3 गेट खोले, कालीसिंध बांध भी भरा, बाड़मेर में सड़कें बनीं दरिया - Jaipur News


