मानसून की एंट्री के बाद से बारिश पर ब्रेक: जोधपुर में सामान्य से 5% कम हुई बारिश; तापमान में गिरावट; जानें-कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Rain Below Normal | Temperature Drop | Weather Update मानसून की एंट्री के बाद से बारिश पर ब्रेक:जोधपुर में सामान्य से 5% कम हुई बारिश; तापमान में गिरावट; जानें-कैसा रह…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Rain Below Normal | Temperature Drop | Weather Update
मानसून की एंट्री के बाद से बारिश पर ब्रेक:जोधपुर में सामान्य से 5% कम हुई बारिश; तापमान में गिरावट; जानें-कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। जिले में अब तक सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि बादलों की आवाजाही और हल्की ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
जोधपुर में मानसून की एंट्री के चार दिन बाद बारिश पर ब्रेक लग चुका है। हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया था, लेकिन इसका असर शहर में देखने को नहीं मिला।
वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 9 जुलाई तक जोधपुर में 59.5 एमएम बारिश होती है, जो इस बार 56.5 एमएम ही हुई। ऐसे में अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
बारिश नहीं हुई लेकिन मौसम में उतार-चढ़ाव जारी
जोधपुर शहर में सोमवार को तेज बारिश का दौर चला था। इसके बाद बारिश नहीं हुई। हालांकि, इसके बाद मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
पिछले 2-3 दिन से लगातार आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं शाम को ठंडी हवा का भी दौर चल रहा है। लेकिन, दिनभर हो रही उमस से काफी परेशानी हो रही है। ऐसे में पिछले चार दिनों में अधिकतम तापमान में भी 3 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
आगे क्या- अगले 6 दिन कोई अलर्ट नहीं
जुलाई का दूसरा और तीसरा सप्ताह भी सूखा बीतने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई तक किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
इस दौरान मौसम साफ रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि, जुलाई के अंतिम सप्ताह तक बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
- खुद पर ऑयल छिड़कने वाला होटल मालिक बोला-अनशन पर बैठूंगा: कहा- छज्जा टूट गया, कांच से हाथ की नस कट गई ; पहले नोटिस देते
- एडीसीपी नरेंद्र सिंह देवड़ा को वेस्ट से ईस्ट में लगाया: जोधपुर में दो नए अधिकारी आए, प्रवीण कुमार को पश्चिम में लगाया ; 40 SI का ट्रांसफर
- 'भास्कर समाधान' पर एक पोस्ट से हल: 3 साल से 500 घर जी रहे अंधेरे में, सरकारी पाइपलाइन पर लगाए अवैध वॉल्व, सप्लाई में आ रहा गंदा पानी
- 200 साल पुराने जोधपुरी मोजरी को जीआई टैग: अभी सालाना 100 करोड़ का कारोबार; दो साल में दोगुना होने की उम्मीद
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


