होम›शिक्षा-करियर›जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर री-पोलिंग पूरी: पोतियों के साथ व्हीचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग; कल आएगा रिजल्ट - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर री-पोलिंग पूरी: पोतियों के साथ व्हीचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग; कल आएगा रिजल्ट - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Municipal Corporation Repoll LIVE | Voting Underway Results Tomorrow जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर री-पोलिंग पूरी:पोतियों के साथ व्हीचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग; कल आएगा…

bhaskar.com के अनुसार16 सितंबर 2026 को 01:04 pm बजे
जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर री-पोलिंग पूरी:  पोतियों के साथ व्हीचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग; कल आएगा रिजल्ट - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Municipal Corporation Repoll LIVE | Voting Underway Results Tomorrow

जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर री-पोलिंग पूरी:पोतियों के साथ व्हीचेयर पर वोट डालने आई बुजुर्ग; कल आएगा रिजल्ट

- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों के 5 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रि-पोलिंग हुई। 14 सितंबर को काउंटिंग के दौरान ईवीएम खराब होने के कारण वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर मतगणना नहीं हो पाई थी।

ऐसे में यहां री-पोलिंग का फैसला लिया गया था। इन बूथों पर आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। अब 17 सितंबर को मतों की गणना की जाएगी।

वार्ड 9 में बुजुर्ग अपनी पोतियों के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर वोट डालने आई।

4 वार्ड के इन बूथों पर हुई री-पोलिंग

वार्ड 9 के बूथ संख्या 111 , वार्ड 18 के बूथ संख्या 235 , वार्ड 25 के बूथ 343 और वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 और 484 पर री-पोलिंग हुई।

वार्ड 34 के बूथ पर लापरवाही का आरोप

पुनर्मतदान के दौरान वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 पर लापरवाही के आरोप में पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा की जगह गुलाम अली को बूथ PRO नियुक्त किया गया था। अधिकारी पर मतदान कार्य में लापरवाही और आयोग के निर्देशों की अवहेलना के आरोप सामने आए थे।

वार्ड 9 में 111 नंबर बूथ पर एक युवती का वोट कोई और डाल गया। मतदाता वोट डालने के लिए गई तो उसे बताया गया कि उनका वोट डल चुका है। वार्ड 9 से बीजेपी प्रत्याशी मंजू अग्रवाल ने बताया कि काउंटिंग के दौरान ईवीएम मशीन में खराबी के चलते दोबारा वोटिंग हो रही है।

वार्ड 9 की रहने वाली शकुंतला देवी ने कहा कि मैं दोबारा वोट डालने के लिए आई हूं। शकुंतला अपनी पोतियों के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर आईं।

इन वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों की प्रोफाइल

दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत

वोटिंग से जुड़े देखें PHOTOS…

---

ये खबर भी पढ़ें..

BJP-कांग्रेस के वोट शेयर में 1% से कम अंतर:आरएलपी-आप सहित 5 पार्टियों को नोटा से कम वोट, भाजपा ने कांग्रेस से 566 वार्ड ज्यादा जीते

राजस्थान के 309 शहरी निकायों के चुनावों में बीजेपी को कांग्रेस से 99615 वोट ज्यादा मिले हैं। कुल 1.06 करोड़ वोटों में से बीजेपी को 37.35 लाख, कांग्रेस को 36.35 लाख और निर्दलीयों को 29.06 लाख वोट मिले हैं। पांच अन्य पार्टियों को नोटा से कम वोट मिले हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें