जोधपुर- बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता मेयर पद के कैंडिडेट घोषित: नॉमिनेशन करने पहुंचे, कांग्रेस से 4 नेता करेंगे नामांकन; सहमति के बाद तय होगा एक नाम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Mayor Election Nomination | BJP Congress Candidate List Updates LIVEजोधपुर- बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता मेयर पद के कैंडिडेट घोषित:नॉमिनेशन करने पहुंचे, कांग्रेस से 4 ने…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Mayor Election Nomination | BJP Congress Candidate List Updates
LIVEजोधपुर- बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता मेयर पद के कैंडिडेट घोषित:नॉमिनेशन करने पहुंचे, कांग्रेस से 4 नेता करेंगे नामांकन; सहमति के बाद तय होगा एक नाम
- कॉपी लिंक
जोधपुर में बीजेपी ने मेयर पद पर प्रसन्नचंद मेहता का नाम घोषित किया है। वे नामांकन करने नगर निगम पहुंच गए हैं। अब कांग्रेस की ओर से मेयर प्रत्याशी की घोषणा होनी है।
कांग्रेस 4 प्रत्याशियों के नामांकन पेश करेगी। कांग्रेस नेता राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि 4 में से जिस एक नाम पर सहमति बनेगी उसका समर्थन करेंगे। हालांकि कौन प्रत्याशी होगा अभी ये स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के बाड़ेबंदी में बंद कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद से बात हो गई है, वे हमारे साथ है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से गणपत सिंह चौहान और नरेश जोशी मेयर पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। कांग्रेस से मेयर पद की रेस में प्रदीप गांग का भी नाम शामिल है। इनमें हाइब्रिड उम्मीदवार के तौर पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी राजेंद्र सोलंकी का भी नाम सामने आ रहा है।
संघ से जुड़े रहे हैं प्रसन्नचंद मेहता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आने वाले प्रसन्नचंद मेहता संगठन के पुराने सिपाही हैं और भाजपा में जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के भी नजदीकी है। उन्होंने वार्ड 82 से कांग्रेस के कैंडिडेट अरविंद परिहार को हराकर जीत दर्ज की है।
कांग्रेस से एक और प्रत्याशी जता सकता है दावेदारी
कांग्रेस के कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म लिया है। इनमें एक वार्ड 51 से सरस्वती प्रजापत के परिवार की ओर से नामांकन फॉर्म लिया गया है। शुक्रवार को नामांकन फॉर्म लेने आए परिवार के सदस्य ने बताया कि सरस्वती प्रजापत या फिर उनके पिता नामांकन कर सकते हैं।
कांग्रेस से संभावित दावेदार
नरेश जोशी
क्यों: जोधपुर में ब्राह्मण समाज के प्रमुख चेहरे और पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रह चुके जोशी ने वार्ड 40 से भाजपा के पूर्व उप-महापौर देवेंद्र सालेचा को 299 वोटों से शिकस्त दी है। अशोक गहलोत के शासनकाल में संगठन चलाने का उनका अनुभव काफी काम आ सकता है।
गणपत सिंह चौहान
क्यों: पूर्व में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके गणपत सिंह के पास निगम की अंदरूनी कार्यप्रणाली और प्रशासनिक कामकाज का लंबा अनुभव है, जो उनका सबसे बड़ा मजबूत पक्ष है।
प्रदीप गांग
क्यों: प्रदीप गांग ओसवाल जैन समाज से ताल्लुक रखते हैं, जिसका जोधपुर की शहरी राजनीति और व्यापारिक तबके पर गहरा प्रभाव है।
100 वार्डों वाले जोधपुर निगम में BJP और कांग्रेस दोनों पार्टियां 45-44 सीटों पर सिमट गई थी। जबकि बहुमत के लिए 52 पार्षदों की जरूरत है। वहीं 10 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी। इसके अलावा 1 सीट आरएलपी के खाते में गई है। प्रदेश में सत्ता होने के कारण भाजपा के पास बोर्ड बनाने का एडवांटेज है। हालांकि कांग्रेस भी निर्दलीयों को साधकर सियासी गुणा-भाग में जुटी है। दोनों ही खेमों में महापौर की कुर्सी को लेकर रस्साकशी शुरू हो गई है। (पूरी खबर पढ़ें)
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
बीजेपी ने मेयर पद के कैंडिडेट प्रसन्नचंद मेहता नॉमिनेशन करने नगर निगम पहुंच गए हैं। उनके साथ पार्टी पदाधिकारी भी निगम पहुंचे हैं।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस के पार्षद और मेयर पद के दावेदार नरेश जोशी भी निगम पहुंचे। इस दौरान निगम में जब उन्होंने सूरसागर विधायक और बीजेपी नेता देवेंद्र जोशी को देखा तो उनके पैर छुए।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस 4 प्रत्याशियों के नामांकन पेश करेगी। कांग्रेस नेता राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि 4 में से जिस एक नाम पर सहमति बनेगी उसका समर्थन करेंगे। हालांकि कौन प्रत्याशी होगा अभी ये स्पष्ट नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बीजेपी के बाड़ेबंदी में बंद कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पार्षद से बात हो गई है, वे हमारे साथ है।
- कॉपी लिंक
नगर निगम के मेयक कैंडिडेट के नोमिनेशन के लिए कांग्रेस के पार्षद और पदाधिकारी निगम पहुंच गए है।
- कॉपी लिंक
नॉमिनेशन से पहले कांग्रेस से बागी रहे लियाकत अली रंगरेज को कांग्रेस जॉइन करवाई। शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा और पूर्व विधायक मनीषा पंवार इस अवसर पर मौजूद रहे।
- कॉपी लिंक
सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी भी नगर निगम पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेहता ने सालों तक संगठन की सेवा की है। बहुमत के साथ बीजेपी का मेयर बनेगा।
- कॉपी लिंक
प्रसन्नचंद मेहता का नाम फाइनल होने के बाद संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी की ओर से तिलक निकाला गया। 10:15 बजे बालोतरा से निकले थे। कुछ देर में जोधपुर पहुंचेंगे।
- कॉपी लिंक
भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार प्रसन्न चंद मेहता के प्रतिनिधि निगम पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुछ देर में मेहता यहां आएंगे और नॉमिनेशन करेंगे। अभी नोमिनेशन फीस जमा करवाई जा रही है।
- कॉपी लिंक
कांग्रेस से गणपत सिंह चौहान नॉमिनेशन करेंगे। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से फाइनल नाम पर सहमति नहीं बनी है। लेकिन उनके लीगल एडवाइजर ने नॉमिनेशन फीस जमा करवाई है। उन्होंने बताया कि वे एक घंटे में नॉमिनेशन फाइल के सकते है। इसके बाद जो भी हाईकमान का आदेश होगा वो फैसला लेंगे।
- कॉपी लिंक
भाजपा के मेयर कैंडिडेट प्रसन्नचंद मेहता ने वार्ड 82 से कांग्रेस के अरविंद परिहार को हराकर जीत दर्ज की है।
- कॉपी लिंक
बीजेपी ने मेयर पद के लिए प्रसन्नचंद मेहता को प्रत्याशी घोषित किया है। वे दोपहर सवा 12 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। मेहता पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं और संघ के भी करीबी हैं।
वहीं कांग्रेस की ओर से गणपत सिंह चौहान और नरेश जोशी मेयर पद के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं। कांग्रेस में हाईब्रिड उम्मीदवार के तौर पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के करीबी राजेंद्र सोलंकी का भी नाम सामने आ रहा है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


