होमक्राइमजयपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
क्राइम

जयपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

जयपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और हादसे क…

Hindustan के अनुसार22 अगस्त 2026 को 09:54 am बजे
जयपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

सौजन्य से:- Hindustan

जयपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने मचाया कहर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और हादसे को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस तिराहे पर जाम भी लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया।

जयपुर जिले के फागी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे पैदल घर लौट रहे पांच लोगों को कुचल दिया। हादसे में सत्यनारायण (65), उनकी पत्नी मनमौज (60) और उनकी दो बहुओं अमृता देवी (35) व शिमला देवी (23) की मौत हो गई। वहीं सत्यनारायण का बेटा बद्रीनारायण घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

हादसा फागी-माधोराजपुरा रोड पर शुक्रवार शाम करीब 7.45 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि परिवार के सभी लोग खेत में काम करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बद्रीनारायण उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया।

चार शव अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाए

हादसे की सूचना मिलते ही फागी और माधोराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से मृतकों के शवों को फागी उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। घायल बद्रीनारायण को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

माधोराजपुरा थानाधिकारी रणधीर सिंह के अनुसार, हादसे के बाद चालक बोलेरो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की पहचान व तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और हादसे को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने पोस्ट ऑफिस तिराहे पर जाम भी लगा दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया।

ग्रामीणों ने मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के सदस्यों को संविदा पर नौकरी देने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना था कि परिवार ने एक साथ चार सदस्यों को खोया है, ऐसे में सरकार को पीड़ित परिवार की मदद के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

बोले- मैं बच गया, परिवार के चार लोगों को आंखों के सामने खो दिया

हादसे में घायल बद्रीनारायण ने बताया कि बोलेरो की टक्कर लगते ही वह उछलकर दूर जा गिरा। इसके चलते उसकी जान बच गई, लेकिन उसकी आंखों के सामने मां-पिता, पत्नी और छोटे भाई की पत्नी बोलेरो की चपेट में आ गए।

बद्रीनारायण ने बताया कि कुछ ही पल में परिवार के चार लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। हादसे के बाद से पूरा परिवार और मोहल्ला सदमे में है।

परिवार में अब दो भाई और तीन बच्चे बचे

हादसे में चार लोगों की मौत से फागी के डिग्गी रोड स्थित कुम्हारों के मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। मृतक अमृता देवी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी प्रियंका (15) और बेटा हिमांशु (13) हैं। अमृता के पांच साल के एक बेटे की कुछ साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अब परिवार पर एक बार फिर सड़क हादसे ने गहरा दुख पहुंचाया है।

वहीं मृतक शिमला देवी नर्सिंग की पढ़ाई कर चुकी थी। उसकी आठ महीने की बेटी वंशिका है। शिमला का पति सुरेश जयपुर की एक ज्वेलरी कंपनी में काम करता है। परिवार में चार सदस्यों की मौत के बाद बच्चों और परिजनों की जिम्मेदारी अब बचे हुए सदस्यों पर आ गई है।

पुलिस ने शुरू की चालक की तलाश

फागी थानाधिकारी पुष्पेंद्र बंशीवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान सत्यनारायण, उनकी पत्नी मनमौज, बहू अमृता देवी और शिमला देवी के रूप में हुई है। हादसे में बद्रीनारायण घायल हुआ है। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

डिप्टी सीएम बैरवा ने जताया दुख

हादसे पर डिप्टी मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फागी में स्टेट हाईवे-2 चाकसू रोड पर हुए हादसे को दुखद बताया और मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

58K views · 2.4K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला

बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में.

पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर.

रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा
एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी
क्राइम

58K views · 2.4K reactions | जयपुर की उस स्कूल का हाल, जिसका निरीक्षण करने पहुँची CJP की टीम पर हुआ हमला बीबीसी की टीम उस वक़्त मौक़े पर मौजूद थी जब सीजेपी के कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई. वहाँ क्या क्या हुआ? जानिए इस रिपोर्ट में. पूरी रिपोर्ट बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के यूट्यूब चैनल पर. रिपोर्ट: मोहर सिंह मीणा एडिट: तारिक़ ख़ान | BBC News हिन्दी

सीजेपी ने राजस्थान के स्कूलों पर जवाबदेही की मांग की, राजनीतिक मकसद से इनकार किया
क्राइम

सीजेपी ने राजस्थान के स्कूलों पर जवाबदेही की मांग की, राजनीतिक मकसद से इनकार किया

राजस्थान स्कूल निरीक्षण ने राजनीतिक रंग ले लिया क्योंकि सीजेपी ने हमले का आरोप लगाया
क्राइम

राजस्थान स्कूल निरीक्षण ने राजनीतिक रंग ले लिया क्योंकि सीजेपी ने हमले का आरोप लगाया

राजस्थान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संदिग्ध आत्महत्या में सीआईएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई
क्राइम

राजस्थान के परमाणु ऊर्जा संयंत्र में संदिग्ध आत्महत्या में सीआईएसएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई