होम›राजनीति›राजस्थान पंचायती राज चुनाव का ऐलान आज, दोपहर बाद लागू होगी आचार संहिता, 4.03 करोड़ वोटर तय करेंगे 'गांव की सरकार'
राजनीति

राजस्थान पंचायती राज चुनाव का ऐलान आज, दोपहर बाद लागू होगी आचार संहिता, 4.03 करोड़ वोटर तय करेंगे 'गांव की सरकार'

राजस्थान के 4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता आज से 'गांव की सरकार' चुनने के महासमर में उतरेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। जयपुर: राजस्थान की ग्राम…

Navbharat Times के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 08:05 am बजे
राजस्थान पंचायती राज चुनाव का ऐलान आज, दोपहर बाद लागू होगी आचार संहिता, 4.03 करोड़ वोटर तय करेंगे 'गांव की सरकार'

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान के 4.03 करोड़ ग्रामीण मतदाता आज से 'गांव की सरकार' चुनने के महासमर में उतरेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा, जिसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।

जयपुर: राजस्थान की ग्रामीण राजनीति और स्थानीय स्वशासन का सबसे बड़ा महासमर आज से शुरू होने जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर ठीक 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान करेगा। इस घोषणा के तुरंत बाद प्रदेश के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, जिसके साथ ही सरकारी घोषणाओं, नए शिलान्यास और अधिकारियों के तबादलों पर पूर्ण पाबंदी लग जाएगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया 15 नवंबर तक संपन्न कराने का लक्ष्य रखा गया है।

4 वोट, 2 तरीके, पहली बार वोटिंग का ऐसा दिलचस्प संतुलन

इस बार गांव की सरकार चुनने के लिए 4,03,02,005 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रत्येक ग्रामीण नागरिक को अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए कुल 4 अलग-अलग वोट डालने होंगे। चुनाव आयोग ने तकनीक और परंपरागत मतदान के बीच संतुलन बनाते हुए दोहरी व्यवस्था लागू की है।

EVM से चुनाव: जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए वोटिंग ईवीएम के जरिए होगी और ये चुनाव राजनीतिक दलों के आधिकारिक चुनाव चिन्ह पर लड़े जाएंगे।

बैलट पेपर (मतपत्र) से चुनाव: ग्राम पंचायत के सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव मतपत्र के जरिए कराया जाएगा, जो गैर-दलगत (बिना किसी पार्टी सिंबल के) होगा।

1.69 लाख जनप्रतिनिधियों का भाग्य दांव पर

इस बार त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत कुल 1,69,456 पदों पर प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। राजस्थान में महिलाओं को स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है।

41 जिला प्रमुख और 1,403 जिला परिषद सदस्य

457 प्रधान और 8,245 पंचायत समिति सदस्य

14,403 सरपंच और 1,30,589 वार्ड पंच

चित्तौड़गढ़ से जैसलमेर तक, महिला वोटर बनेंगी 'किंगमेकर'

आंकड़ों के नजरिए से देखें तो इस चुनाव में महिलाओं की भूमिका बेहद निर्णायक होने वाली है।

चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ जिला परिषदों के अलावा प्रदेश की 28 पंचायत समितियों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

कुल मतदाताओं में 2.08 करोड़ पुरुष और 1.94 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं।

मतदाता संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा जिला परिषद क्षेत्र जयपुर (18.99 लाख वोटर) है, जबकि सबसे छोटा जैसलमेर (4.36 लाख वोटर) है।

आदिवासी अंचल यानी बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और सलूंबर की सभी 1,253 पंचायतों में सरपंच के पद अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

शहरी निकायों के चुनाव के बाद अब ग्रामीण अंचल में अपनी राजनीतिक साख बचाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के अलावा BAP, RLP, AAP और CPI(M) जैसे क्षेत्रीय दल भी पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार हैं।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें