होमक्राइमराजस्थान में बारिश की तेजी: येलो अलर्ट के साथ खतरनाक मौसम की संभावना बढ़ गई है
क्राइम

राजस्थान में बारिश की तेजी: येलो अलर्ट के साथ खतरनाक मौसम की संभावना बढ़ गई है

राजस्थान में अगले 36 घंटों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Navbharat Times के अनुसार19 जुलाई 2026 को 04:48 am बजे
राजस्थान में बारिश की तेजी: येलो अलर्ट के साथ खतरनाक मौसम की संभावना बढ़ गई है

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan mei Barish: राजस्थान में 20-21 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में एक बार 0गिर तेजी आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आज मौसम ज्यादातर जिलों में सामान्य रहने की संभावना है।

जयपुर: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। राजस्थान में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद हर किसी को बारिश का इंतजार हैं। इसी क्रम में बड़ी अपडेट ये है कि अगले 36 घंटों में राजस्थान में बारिश हो सकती हैं । जयपुर सहित प्रदेश के कई बड़े शहर जैसे उदयपुर जोधपुर में भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।

जानिए आज कैसे रहेगा मौसम का हाल

पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल चुका है, जबकि मानसून ट्रफ लाइन इस समय अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से आगामी दो से तीन दिनों तक पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीमी रहेंगी।

कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर को लेकर अपडेट

प्रदेश में हालांकि 19 जून को भी मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना है। इसके बाद सोमवार से मौसम में बदलाव की आहट देखी जा रही है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 20-21 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में पुनः तेजी आने की प्रबल संभावना है।

30-से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जुलाई को जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, बारां और करौली समेत कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश का 'येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उदयपुर- जोधपुर को लेकर भी मिली जानकारी

इसके बाद, 22-23 जुलाई से उदयपुर संभाग के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभागों में भी मानसून सक्रिय होगा, जिससे कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है। विभाग ने आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

राजस्थान में सर्वाधिक तापमान यहां पढ़ें

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें