उदयपुर में अच्छी बारिश का इंतजार: अब तक 35 फीसदी कम हुई बरसात, अगले 5 दिनों तक खंड वर्षा की संभावना - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur Weather Update | Cold Winds & Rain Forecast Next 5 Days उदयपुर में अच्छी बारिश का इंतजार:अब तक 35 फीसदी कम हुई बरसात, अगले 5 दिनों तक खंड वर्षा की संभावना - कॉपी लिंक…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur Weather Update | Cold Winds & Rain Forecast Next 5 Days
उदयपुर में अच्छी बारिश का इंतजार:अब तक 35 फीसदी कम हुई बरसात, अगले 5 दिनों तक खंड वर्षा की संभावना
- कॉपी लिंक
उदयपुर में आज सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में बादल छाए हुए हैं। रविवार को भी जिले के कुछ हिस्सों में बूंदीबांदी हुई और हवा चली, लेकिन अच्छी बरसात नहीं हुई। सलूंबर में भी आज मौसम में बदलाव आया है।
मौसम विभाग ने उदयपुर के लिए आज का कोई अलर्ट जारी नहीं किया था,लेकिन सुबह से शहर का मौसम बदला हुआ है। बादलों के बीच ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम के बदले रंग से अच्छी बारिश की उम्मीद बंधी है लेकिन सुबह दस बजे तक एक बूंद नहीं गिरी।
इससे पहले लेकसिटी में रविवार को भी उमस रही। दिन के तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। दिन का तापमान 31.5 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री से. दर्ज किया गया। जिले में अब तक 35 फीसदी कम बारिश हुई है।
मौसम एक्सपर्ट डा.आर.एस. देवड़ा ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून के दूसरे दौर के बादलों ने जगह बनाना शुरू कर दिया है। रविवार शाम को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। अब आने वाले पांच दिनों तक कुछ भागों में खण्ड वर्षा होने की संभावना है।
पिछले सात दिनों का उदयपुर का तापमान (डिग्री से. में)
उदयपुर की ये खबरें भी पढ़े…
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


