जोधपुर में अब तक औसत से 34 फीसदी कम बरसात: तापमान 1 डिग्री बढ़ा, जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Alert & Forecast | Latest News जोधपुर में अब तक औसत से 34 फीसदी कम बरसात:तापमान 1 डिग्री बढ़ा, जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम - कॉपी ल…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Weather Update | Monsoon Rain Alert & Forecast | Latest News
जोधपुर में अब तक औसत से 34 फीसदी कम बरसात:तापमान 1 डिग्री बढ़ा, जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने जोधपुर में शनिवार को मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहेंगे। विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
शुक्रवार को भी शहर में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो कि सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
मानसून सीजन की 34 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 223.2 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 34 फीसदी कम है।
27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 27 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
- जोधपुर के 15 वार्डों में महिला वोटरों का दबदबा: 100 में से एक वार्ड में बराबर, कुछ में सिर्फ 2 पुरुष ज्यादा; देखें वार्डवार आंकड़े
- IIT और झारखंड सरकार मिलकर तैयार करेंगे सेमीकंडक्टर टैलेंट: ग्रामीण युवा-महिलाओं पर फोकस, सेमीकंडक्टर शिक्षा और उद्यमिता से जोड़ेंगे
- स्कूल में किसी के फोटो-वीडियो बनाने की रोज देनी होगी-सूचना: जोधपुर में जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश; रिपोर्ट में बताना होगा कौन आया
- जोधपुर में मकान में मिला अफीम का दूध: 8 लाख रुपए भी बरामद; 25 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

क्राइम: राजस्थान छोड़ बदली पहचान, मंदसौर में फर्नीचर का काम कर रहा एक लाख का इनामी तस्कर एएनटीएफ के हत्थे चढ़ा

राजस्थान पुलिस की निगरानी अब आसमान से होगी: 24 ड्रोन एप्लीकेशन्स का रोडमैप तैयार

राजस्थान: जयपुर में एसीबी का बड़ा ट्रैप, प्रतापनगर थाने का एएसआई 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार


