होमशिक्षा-करियरमेडिकल ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण: 600 में से 177 पदों पर होगी महिला डॉक्टर की भर्ती; 14 सितंबर से भरे जाएंगे आवेदन - Jaipur News
शिक्षा-करियर

मेडिकल ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण: 600 में से 177 पदों पर होगी महिला डॉक्टर की भर्ती; 14 सितंबर से भरे जाएंगे आवेदन - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 | Apply Online Vacancy Details मेडिकल ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण:600 में से 177 पदों पर होगी महिला डॉक्टर की भर्ती; 1…

Dainik Bhaskar के अनुसार16 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
मेडिकल ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण:  600 में से 177 पदों पर होगी महिला डॉक्टर की भर्ती; 14 सितंबर से भरे जाएंगे आवेदन - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026 | Apply Online Vacancy Details

मेडिकल ऑफिसर भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण:600 में से 177 पदों पर होगी महिला डॉक्टर की भर्ती; 14 सितंबर से भरे जाएंगे आवेदन

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मेडिकल ऑफिसर (MO) की भर्ती के लिए आरयूएचएस ने डिटेल जारी कर दी है। 600 पदों पर हो रही इस भर्ती में 30 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन 14 सितंबर से ऑनलाइन भरे जाएंगे, जिसकी आखिरी तारीख 13 अक्टूबर निर्धारित की है।

भर्ती विज्ञप्ति के मुताबिक 216 पद जनरल हैं। इस पर कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। इन 216 जनरल पदों में 64 पद महिलाओं (सामान्य, विधवा और परित्याक्ता) के लिए हैं। इसके अलावा आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग (EWS) श्रेणी के लिए 60, ओबीसी के लिए 126, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 96, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 72 और एमबीसी के लिए 30 पद आरक्षित रखे गए है।

177 पद महिलाओं के लिए

इन 600 पदों में से 177 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं। इसमें जनरल महिला के 64, EWS के लिए 18 पद, ओबीसी के लिए 37, SC वर्ग के लिए 28, ST वर्ग के लिए 21 और एमबीसी वर्ग के लिए 9 पद आरक्षित किए गए।

आरएमसी में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के लिए राजस्थान मेडिकल कौंसिल (RMC) में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है। MBBS डिग्री पूरी करने के बाद भर्ती परीक्षा की तारीख तक या उससे पहले आरएमसी में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें