होमक्राइमजयपुर में टंकी पर चढ़े 3 संविदा नर्सिंगकर्मी: भर्ती में मेरिट और बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग; आंदोलन की चेतावनी - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 संविदा नर्सिंगकर्मी: भर्ती में मेरिट और बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग; आंदोलन की चेतावनी - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Contractual Nursing Staff Protest | Merit Bonus Recruitment Demand जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 संविदा नर्सिंगकर्मी:भर्ती में मेरिट और बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग;…

Dainik Bhaskar के अनुसार7 अगस्त 2026 को 05:15 am बजे
जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 संविदा नर्सिंगकर्मी:  भर्ती में मेरिट और बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग; आंदोलन की चेतावनी - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Contractual Nursing Staff Protest | Merit Bonus Recruitment Demand

जयपुर में टंकी पर चढ़े 3 संविदा नर्सिंगकर्मी:भर्ती में मेरिट और बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग; आंदोलन की चेतावनी

- कॉपी लिंक

जयपुर में तीन संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। ये नर्सिंग ऑफिसर और ANM की आगामी भर्ती प्रक्रिया को मेरिट व बोनस अंक के आधार पर कराने की मांग कर रहे हैं।

संविदा नर्सिंगकर्मी नेता बिमल शर्मा, रॉबिन शर्मा और आशा मीणा शुक्रवार अलसुबह 3:40 बजे जयपुरिया हॉस्पिटल परिसर की टंकी पर चढ़े थे। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

नियमित नियुक्ति का लाभ नहीं मिला

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं में हजारों नर्सिंगकर्मी कई साल से कार्यरत हैं। इनमें NHM, NRHM, संविदा, निविदा, UTB, प्लेसमेंट एजेंसी, PPP मोड, MRS, NGO, 108, 104-ममता, MMU, MMV और जनता क्लिनिक शामिल हैं।

इनमें से कई कर्मचारियों को 8 से 10 साल या उससे ज्यादा समय हो चुका है। लेकिन अब तक उन्हें नियमित नियुक्ति का लाभ नहीं मिल सका है।

जल्द जारी करें भर्ती विज्ञापन

संविदा नर्सिंगकर्मियों ने मांग की कि 2013, 2018 और 2023 की भर्ती प्रक्रिया की तर्ज पर और राजस्थान चिकित्सा नियम, 1965 के तहत 12 हजार नर्सिंग ऑफिसर और 7 हजार ANM पदों पर भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए।

उनका कहना है कि भर्ती में कार्यानुभव के आधार पर 10, 20 और 30 बोनस अंक दिए जाएं। ताकि लंबे समय से सेवा दे रहे संविदा कार्मिकों को नियमित होने का अवसर मिल सके।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वर्तमान में संविदा कर्मचारी बेहद कम वेतन पर काम कर रहे हैं। वर्षों से नियमित कर्मचारियों की तरह सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है। इससे वे मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रभावित हो रहे हैं।

मंत्री-अफसरों तक पहुंचाई मांग, सुनवाई नहीं

टंकी पर चढ़े नर्सिंगकर्मियों ने कहा- पिछले दो साल से सरकार से भर्ती में मेरिट + बोनस अंक के आधार पर सिलेक्शन की मांग कर रहे हैं। मंत्रियों और अधिकारियों तक अपनी मांग पहुंचाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हमें हमारा भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है। इस वजह से आज हमें यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने अन्य नर्सिंगकर्मियों से साथ देने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…

जयपुर में टंकी पर चढ़े छात्र नेता 40-घंटे बाद उतरे:टीकाराम जूली ने अनशन खत्म कराया, ICU में भूख हड़ताल कर रहे स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ी

जयपुर में गुरुवार सुबह से पानी की टंकी पर चढ़े एनएसयूआई के तीन छात्र नेता 40 घंटे बाद शुक्रवार देर रात नीचे उतरे। इनमें राजस्थान यूनिवर्सिटी के NSUI प्रभारी विजयपाल कुड़ी, उपाध्यक्ष कोशेन खान और मेंबर वियोना जाट शामिल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

- बात खरी हैहॉस्पिटल में भी 'हेलमेट' पहनें क्या?: टीचर, ट्रांसफर और 'रामजी का वनवास'; गड्ढों में 'वेनिस' का नजारा

- भास्कर एक्सक्लूसिव23 जिलों में सूखे जैसे हालात, 246 बांध खाली: बीसलपुर का लेवल एक इंच भी नहीं बढ़ा; मंत्री बोले- पानी नहीं आ रहा तो कहां से देंगे?

- भास्कर एक्सक्लूसिवराजस्थान- 5 दलितों की हत्या,CBI के तर्क कहां कमजोर पड़े: आरोपी पक्ष की 4 दलीलें पड़ी भारी, जानिए- कोर्ट में फाइनल बहस की पूरी कहानी

- LIVEजयपुर में बारिश,एकनाथ शिंदे की फ्लाइट नहीं हो सकी लैंड: चूरू में घरों में घुसा पानी, धौलपुर में सड़कें डूबीं, आज 5 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें