जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी Jaipur News: जयपुर में ग्रेड थर्ड शिक्षकों का तबादला आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ हुई बातचीत के ब…

सौजन्य से:- ABP News
जयपुर: शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद ग्रेड-3 शिक्षकों ने टाला आंदोलन, दी चेतावनी
Jaipur News: जयपुर में ग्रेड थर्ड शिक्षकों का तबादला आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ हुई बातचीत के बाद संघर्ष समिति ने धरना खत्म करने का ऐलान किया.
जयपुर में ग्रेड थर्ड शिक्षकों का तबादला आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के साथ हुई बातचीत के बाद संघर्ष समिति ने धरना खत्म करने का ऐलान किया. हालांकि शिक्षकों ने साफ कर दिया कि आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, बल्कि सरकार को समय देने के लिए सिर्फ स्थगित किया गया है. यदि तय समय में तबादला प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो प्रदेशभर में फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
शिक्षकों का धरना बुधवार से जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहा था. तबादलों की मांग को लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में ग्रेड थर्ड शिक्षक जयपुर पहुंचे थे. दूसरे दिन गुरुवार रात करीब 8 बजे शिक्षा मंत्री के साथ हुई बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया.
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
दअसल, बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सरकार तबादला नीति और ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर सकारात्मक निर्णय लेगी. उन्होंने शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान निकालने का आश्वासन दिया.
इसके बाद संघर्ष समिति ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की, लेकिन सरकार को साफ चेतावनी भी दी. समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे हैं. अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि सरकार के आदेश और जमीन पर कार्रवाई चाहिए.
सरकार को दी चेतावनी
संघर्ष समिति ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने तय समय में तबादला प्रक्रिया शुरू नहीं की तो प्रदेशभर के शिक्षक एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे. इस बार आंदोलन पहले से अधिक व्यापक और निर्णायक होगा. ग्रेड थर्ड शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत कई शिक्षक पारिवारिक और सामाजिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में तबादला नीति लागू करना उनकी लंबे समय से लंबित मांग है.
फिलहाल आंदोलन स्थगित होने से सरकार और शिक्षकों के बीच टकराव टल गया है, लेकिन अब सभी की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है. यदि जल्द तबादलों को लेकर आदेश जारी नहीं हुए तो राजस्थान में ग्रेड थर्ड शिक्षकों का आंदोलन फिर से जोर पकड़ सकता है.
जमीन विवाद में बड़े भाई ने ले ली छोटे की जान, 72 घंटे में पुलिस ने दबोचा
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

अनीता मीणा डीएसपी पद पर प्रमोशन: राजस्थान पुलिस सेवा में मिली जिम्मेदारी, एसीबी जयपुर में कार्यरत - Pratapgarh (Thanagazi) News

जयपुर में SI भर्ती परीक्षा में फेक कैंडिडेट पकड़ी: एडिट कर बनाया एडमिट कार्ड, रिटन में फेल होने के बाद भी देने आई थी फिजिकल - Jaipur News

राजस्थान के राज्यपाल ने नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया


