होम›खेल›राजस्थान मौसम: 3 अक्टूबर को 8 जिलों में आंधी, जानें जयपुर...
खेल

राजस्थान मौसम: 3 अक्टूबर को 8 जिलों में आंधी, जानें जयपुर...

राजस्थान मौसम: 3 अक्टूबर बीकानेर- उदयपुर समेत 8 जिलों में धूल भरी आंधी के आसार, जानें जयपुर का हाल आंधी के दौरान सड़क से गुजरते लोग. फोटो- X राजस्थान में 3 अक्टूबर को 8 जिलों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है. मॉनसून की…

Prabhat Khabar के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 02:05 am बजे
राजस्थान मौसम: 3 अक्टूबर को 8 जिलों में आंधी, जानें जयपुर...

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

राजस्थान मौसम: 3 अक्टूबर बीकानेर- उदयपुर समेत 8 जिलों में धूल भरी आंधी के आसार, जानें जयपुर का हाल

आंधी के दौरान सड़क से गुजरते लोग. फोटो- X

राजस्थान में 3 अक्टूबर को 8 जिलों में धूल भरी आंधी चलने की आशंका है. मॉनसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तापमान में वृद्धि होगी. जानें आगे का मौसम कैसा रहेगा.

राजस्थान से मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम बदल गया है. 3 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अक्टूबर को राजस्थान के किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है. हालांकि, कुछ इलाकों में स्थानीय मौसमी बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

8 जिलों में धूल भरी आंधी के आसार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीकानेर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी और बारां में तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और धूल भरी आंधी चलने की आशंका जताई गई है. ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बहुत सीमित स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. हालांकि, व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना नहीं है. अधिकांश जिलों में दिनभर आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है.

अक्टूबर की गर्मी दिखाएगी असर

मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में अक्टूबर की गर्मी का असर भी बढ़ने लगा है. दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जबकि रात में तापमान में हल्की गिरावट के कारण मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.

पश्चिमी राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्मी

जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तेज धूप का असर अधिक रहने का अनुमान है. इन इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

जयपुर में भी साफ रहेगा आसमान

राजधानी जयपुर में 3 अक्टूबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक महसूस होने की संभावना है.

दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक

कुल मिलाकर 3 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश से राहत रहेगी, लेकिन दिन के समय चिलचिलाती धूप परेशान कर सकती है. पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहने की संभावना है,जबकि रात के समय हल्की ठंडक लोगों को राहत दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Video: मंच पर थिरके CM हिमंत बिस्वा सरमा, नागांव उपचुनाव प्रचार में किया जोरदार डांस

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें