होमकृषिअजमेर में मकान ढहा, माता-पिता और बच्चा दबा: माउंटआबू में घना कोहरा, कई जिलों में 3 इंच बारिश; राजस्थान आने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल - Jaipur News
कृषि

अजमेर में मकान ढहा, माता-पिता और बच्चा दबा: माउंटआबू में घना कोहरा, कई जिलों में 3 इंच बारिश; राजस्थान आने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Rainfall LIVE Update; Jaipur Ajmer | Jaisalmer Jalore Alwar IMD Weather Alert Photos LIVEअजमेर में मकान ढहा, माता-पिता और बच्चा दबा:माउंटआबू में घना कोहरा, कई जिलों म…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जुलाई 2026 को 08:55 am बजे
अजमेर में मकान ढहा, माता-पिता और बच्चा दबा:  माउंटआबू में घना कोहरा, कई जिलों में 3 इंच बारिश; राजस्थान आने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Rajasthan Rainfall LIVE Update; Jaipur Ajmer | Jaisalmer Jalore Alwar IMD Weather Alert Photos

LIVEअजमेर में मकान ढहा, माता-पिता और बच्चा दबा:माउंटआबू में घना कोहरा, कई जिलों में 3 इंच बारिश; राजस्थान आने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल

- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात का असर राजस्थान के ट्रेन ट्रैफिक पर भी हुआ। कोटा, जयपुर, हनुमानगढ़ आने वाली 4 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। इधर राजस्थान में भी मानसून छाया हुआ है।

गुरुवार को भरतपुर, धौलपुर, बारां, झालावाड़ में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर पूरे राजस्थान में यलो अलर्ट है।

बुधवार को पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तेज बारिश हुई। भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई हिस्सों में तीन इंच तक पानी बरसा। अलवर, करौली, चित्तौड़गढ़, भरतपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई।

किशनगढ़ (अजमेर) में कच्चा मकान ढहने माता-पिता और बच्चा दब गया। तीनों को डेढ़ घंटे बाद मलबे से निकाला गया।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान में इस मानसून सीजन अब तक औसतन 84.2 मिमी. बारिश हुई है।

यह सामान्य से 3 फीसदी ज्यादा है। 11 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में कमी आने और मानसून के कमजोर होने की संभावना है।

मानूसन सीजन के बड़े अपडेट्स

ट्रेनों पर बारिश का असर: कोटा मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया मुंबई मंडल में भारी बारिश व जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। मुंबई से आने वाली गाड़ी संख्या 12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दिनांक 9 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल–हजरत निजामुद्दीन भी आज कैंसिल है। जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 10 जुलाई 2026 को कैंसिल रहेगी। दादर- हनुमानगढ़ ट्रेन को भी आज कैंसिल किया गया है।

कई जिलों में 3 इंच से ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों में भरतपुर के बयाना और करौली के मंडलरायल में 84 मिमी (3 इंच से ज्यादा) से ज्यादा पानी बरसा। वहीं, चित्तौड़गढ़ के भदेसर और निंबाहेड़ा में करीब 3 इंच तक बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा दौसा, धौलपुर, करौली, अलवर, कोटा के चेचट में भी भारी बारिश हुई।

पारा गिरा, गर्मी-उमस से राहत: राज्य में लगातार हो रही बारिश के कारण अब लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली है। जयपुर, अलवर, टोंक, चित्तौड़गढ़, सिरोही, दौसा, प्रतापगढ़, झुंझुनू, अजमेर और भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के मौसम की PHOTOS…

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें