अलवर में बारिश, आज 29 जिलों में अलर्ट: जोधपुर में एक महीने बाद हुई बरसात, दो जिलों में पारा 40 डिग्री के पार - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Weather Update | Rain In Southeast, Heatwave In West अलवर में बारिश, आज 29 जिलों में अलर्ट:जोधपुर में एक महीने बाद हुई बरसात, दो जिलों में पारा 40 डिग्री के पार - कॉप…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Weather Update | Rain In Southeast, Heatwave In West
अलवर में बारिश, आज 29 जिलों में अलर्ट:जोधपुर में एक महीने बाद हुई बरसात, दो जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
- कॉपी लिंक
अलवर शहर में रविवार शाम करीब 4 बजे बारिश हुई। राजस्थान के 29 जिलों में आज तेज बारिश का यलो अलर्ट है। शनिवार को जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
सबसे ज्यादा बारिश उदयपुर संभाग में हुई, जहां करीब 2 इंच तक पानी बरसा। जोधपुर शहर और आसपास के एरिया में करीब एक महीने बाद हल्की बरसात हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में बारिश का ये दौर 16 सितंबर तक दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में जारी रहेगा। जबकि पश्चिमी जिलों में अगले सप्ताह के आखिरी से मानसून की विदाई का चरण शुरू हो सकता है।
इधर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के एरिया में वेस्टर्न विंड (पश्चिमी हवा) स्ट्रॉन्ग होने से गर्मी तेज होने लगी है। शनिवार को जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सबसे पहले प्रदेश में बारिश की स्थिति
मानसून के बड़े अपडेट्स
चित्तौड़गढ़ में 2 इंच बारिश: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 46MM दर्ज हुई। बांसवाड़ा, झालावाड़, प्रतापगढ़, उदयपुर, जयपुर, राजसमंद, सीकर, नागौर, पाली, कोटा, डूंगरपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां और अजमेर जिलों में भी एक इंच तक पानी बरसा।
जोधपुर में हल्की बारिश: पश्चिमी राजस्थान के अधिकतर जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। अगस्त और सितंबर के शुरुआती दिनों में यहां काफी कम बरसात हुई है। 11 सितंबर से फिर से एक्टिव हुए मानसून के बाद यहां बारिश की संभावना है। शनिवार शाम को जोधपुर में हल्की बरसात हुई है। यहां करीब एक महीने बाद पानी बरसा।
3 दिन बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने बताया- मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, कोटा, राजगढ़, बैतूल से होकर लो-प्रेशर सिस्टम से होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़, गोपालपुर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। लो-प्रेशर सिस्टम दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के ऊपर एक्टिव है, जो अभी पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा तक आगे बढ़ रहा है। इसके असर से 2-3 दिन राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
अब देखिए- राजस्थान में बारिश की PHOTO
सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश
राजस्थान में 1 जून से अब तक कुल 410.1MM औसत बरसात होती है, लेकिन इस सीजन में अब तक कुल औसत बरसात 304.9MM बरसात हुई है, जो सामान्य से 26 फीसदी कम है।
जैसलमेर, बाड़मेर में बढ़ी गर्मी: पश्चिमी जिलों में मौसम सूखा रहने और पश्चिमी हवाओं के स्ट्रांग होने से गर्मी तेज हो गई। शनिवार को जैसलमेर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 और 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
आगे कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल
जयपुर: शनिवार को भी राजधानी में हल्की बारिश हुई। शास्त्री नगर, बनीपार्क, विद्याधर नगर, अजमेरी गेट, जेएलएन मार्ग समेत कई जगहों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवा चलने से ठंडक हो गई। इससे यहां तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
अलवर: शनिवार सुबह शहर और जिले के कई इलाकों में बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते तेज धूप निकली। दिनभर मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहा। आने वाले दिनों में बारिश और आंधी की संभावना है।
कोटा: दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 3 डिग्री गिरकर 31.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े 5 तक 2.2 एमएम बरसात हुई। बादल छाए रहने व हल्की बरसात होने से मौसम सुहावना हो गया।
अजमेर: शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। तेज बारिश हुई। सुबह धूप निकलने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर में बादल छाने के बाद बारिश शुरू हुई। शाम 5:30 बजे तक 5.2 MM बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री रहा।
उदयपुर: शनिवार दोपहर बाद मौसम बदला और बारिश हुई। शहर में हल्की बारिश हुई। खेरवाड़ा में तेज हवा के साथ बारिश हुई, जबकि कानोड़ और वल्लभनगर क्षेत्र में भी लंबे इंतजार के बाद बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया।
जोधपुर: शनिवार को दिनभर उमस के बाद देर शाम करीब 7 बजे हल्की बारिश हुई। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर, प्रताप नगर सहित कई इलाकों में बारिश हुई। शहर में करीब महीनेभर बाद बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
सीकर: शनिवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। तेज हवा के साथ करीब 25 मिनट हुई बरसात से लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अब आगामी 2 दिन तक बारिश होने का अनुमान है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिणाम जारी: 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे

ACTION PLAN : सीएम भजनलाल शर्मा आज करेंगे नवनिर्वाचित निकाय प्रमुखों से संवाद, तय होगा 100 दिन का रोडमैप

From the edge of extinction, two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan


