होम›क्राइम›जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी, शटर तोड़कर अंदर पहुंचे थे बदमाश - 251 watches worth 4 crore stolen from a jaipur showroom
क्राइम

जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी, शटर तोड़कर अंदर पहुंचे थे बदमाश - 251 watches worth 4 crore stolen from a jaipur showroom

जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी, शटर तोड़कर अंदर पहुंचे थे बदमाश राजस्थान में राडो घड़ी के शोरूम से चार करोड़ रुपये की 251 घड़ियां चोरी हो गई। जयपुर के टोंक रोड़ ...और पढ़ें HighLights - वारदात में पांच आ…

Jagran के अनुसार1 अक्टूबर 2026 को 10:05 pm बजे
जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी, शटर तोड़कर अंदर पहुंचे थे बदमाश - 251 watches worth 4 crore stolen from a jaipur showroom

सौजन्य से:- Jagran

जयपुर के शोरूम से चार करोड़ की 251 घड़ियां चोरी, शटर तोड़कर अंदर पहुंचे थे बदमाश

राजस्थान में राडो घड़ी के शोरूम से चार करोड़ रुपये की 251 घड़ियां चोरी हो गई। जयपुर के टोंक रोड़ ...और पढ़ें

HighLights

- वारदात में पांच आरोपित शामिल थे

- पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में राडो घड़ी के शोरूम से चार करोड़ रुपये की 251 घड़ियां चोरी हो गई। जयपुर के टोंक रोड़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब चार बजे यह वारदात हुई है। वारदात में पांच आरोपित शामिल थे।

शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो आरोपित बैग में घड़ियां भरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तीन आरोपित शोरूम के शटर के बाहर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

शोरूम प्रबंधक ने चोरी की सूचना मिलने पर बजाज नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित लोहे की राड से शटर तोड़कर शोरूम के अंदर पहुंचे थे।

करीब 36 मिनट में उन्होंने पूरे वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई है।

शोरूम मालिक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपितों को सीसीटीवी लगे होने का पता था। इस कारण वो सीसीटीवी की डीवीआर की तलाश करते रहे।

शोरूम में लगे साउंड सिस्टम को डीवीआर समझ कर निकाल ले गए। हालांकि, भागते हुए उन्हें अपनी गलती का पता चल गया। वे गेट पर ही साउंड सिस्टम को छोड़ कर भाग गए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया नाबालिग से रेप:  दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बदनाम करने की देता था धमकी; आरोपी अरेस्ट - Jaipur News
क्राइम

जयपुर में पड़ोसी युवक ने डरा-धमकाकर किया नाबालिग से रेप: दो साल तक करता रहा ब्लैकमेल, बदनाम करने की देता था धमकी; आरोपी अरेस्ट - Jaipur News

1.8K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया.

#ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business
क्राइम

1.8K views | राजस्थान के Jaipur में Kalam Coaching Centre के बाहर आज छात्रों ने भारी हंगामा और Protest किया। आरोप है कि एक Teacher ने Student के साथ मारपीट की, जिसके बाद नाराज छात्रों ने महेश नगर में सड़क पर उतरकर Road Blockade कर दिया। महेश नगर पुलिस स्टेशन के SHO Hawa Singh ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच का आश्वासन दिया. #ZeeBusiness #jaipurnews #kalamcoaching #StudentProtest #RajasthanNews | Zee Business

जयपुर: पुलिस का पहरा, छात्रों की कमी, कोचिंग में थप्पड़ कांड के बाद अब कैसे हैं हालात?
क्राइम

जयपुर: पुलिस का पहरा, छात्रों की कमी, कोचिंग में थप्पड़ कांड के बाद अब कैसे हैं हालात?

राजस्थान :  'आतंकवाद राष्ट्र की आत्मा पर चोट', कन्हैया लाल हत्याकांड में HC ने पांच आरोपियों की जमानत खारिज की
क्राइम

राजस्थान : 'आतंकवाद राष्ट्र की आत्मा पर चोट', कन्हैया लाल हत्याकांड में HC ने पांच आरोपियों की जमानत खारिज की