राजस्थान में मानसून की रफ्तार कमजोर, 24 जिलों में सामान्य या कम बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग ने 24 जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है, लेकिन पिछले 24 घंटों में अलवर, श्रीगंगानगर, चूरू में सबसे ज्यादा बारिश हुई। क्या अब मानसून तेजी पकड़ेगा?

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Rainfall Alert Update; Bikaner Jaisalmer | Jaipur Alwar IMD Weather
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून:24 जिलों में सामान्य या कम पानी बरसा, 30 प्रतिशत बुआई कम हुई; जानें- कब से बदलेगा मौसम
- कॉपी लिंक
राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब कमजोर हो गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर जिलों में बारिश की उम्मीद जताई है।
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बीते 24 घंटे में अलवर श्रीगंगानगर, चूरू में सबसे ज्यादा बारिश हुई। अब 15 जुलाई से मानसून के फिर से तेजी पकड़ने की उम्मीद है।
राजस्थान के 24 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य या कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण 34 जिले खरीफ की बुआई में पिछड़ गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 30 प्रतिशत बुआई कम हुई है।
सबसे पहले- प्रदेश में बारिश की स्थिति और सैटेलाइट इमेज
मानसून के बड़े अपडेट्स
चूरू में सबसे ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू में जहां सबसे ज्यादा 25.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, झुंझुनूं के पिलानी में 10.1 एमएम और सीकर में 4 एमएम बारिश हुई। अलवर, श्रीगंगानगर में शनिवार को बरसात हुई।
श्रीगंगानगर सबसे गर्म, बीकानेर भी पीछे नहीं: पश्चिमी राजस्थान में तापमान का ग्राफ बढ़त की ओर रहा। श्रीगंगानगर में प्रदेश का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर में 39.8 डिग्री, फलोदी में 39.8 डिग्री और बीकानेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। चूरू में बारिश के बाद भी पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इन जिलों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में 16 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरोही, उदयपुर, झालावाड़ और बारां जिलों में बारिश हो सकती है।
राजस्थान में बारिश की PHOTOS...
ये शहर सबसे ज्यादा गर्म
राजस्थान के बड़े शहरों का मौसम
जयपुर: मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान जहां 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ रहा है, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस 28.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पिछले चौबीस घंटे में डेढ़ डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ा है।
जोधपुर: जिले में अब तक सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही और हवा के कारण तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.0 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा।
कोटा: शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर हवा थमी रहने और तेज उमस के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उदयपुर: शुक्रवार सुबह और शाम आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चली। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
सीकर: जिल में अब तक मानसून कमजोर रहा है। शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप खिली रही, हालांकि शाम को हल्के बादलों के बीच हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दिन का तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अजमेर: शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हवा में नमी 77 प्रतिशत रहने से उमस महसूस हुई। दोपहर में नमी घटकर 53 प्रतिशत होने और धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। हालांकि, बीच-बीच में चलने वाली हल्की हवा से थोड़ी राहत मिली।
अलवर: शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत मिली। इससे पहले दिनभर हवा चली। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी भी महसूस हुई। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

TAFE मोटर्स और DEUTZ ने राजस्थान में इंजन प्लांट का उद्घाटन किया | ऑटोकार प्रोफेशनल

राजस्थान में TAFE मोटर्स ने ड्यूट्स इंजन प्लांट का उद्घाटन किया, 35,000 इंजनों की वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ

मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव और जाम का खतरा | NHAI की लापरवाही


