नीट यूजी काउंसलिंग 2026: केंद्र और राज्य कोटे की सीटों के लिए अलग-अलग होगा रजिस्ट्रेशन
नीट यूजी के आधार पर एमबीबीएस व अन्य कोर्स में नामांकन के लिए अगले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्रीय और राज्य कोटा की सीटों के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। जिस हिसाब से रैंक का मानक हो, उसी के आधार पर सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों की सीटों पर नामांकन होगा।

सौजन्य से:- Jagran
नीट यूजी काउंसलिंग 2026: केंद्र और राज्य कोटे की सीटों के लिए अलग-अलग होगा रजिस्ट्रेशन
नीट यूजी के आधार पर एमबीबीएस व अन्य कोर्स में नामांकन के लिए अगले सप्ताह से प्रक्रिया शुरू होगी। केंद्रीय और राज्य कोटा की सीटों के लिए अभ्यर्थियों को ...और पढ़ें
HighLights
- नीट यूजी नामांकन प्रक्रिया अगले सप्ताह से होगी शुरू।
- केंद्रीय व राज्य कोटा के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन अनिवार्य।
- बिहार में एमबीबीएस सीटों पर नामांकन के लिए पीएमसीएच पहली पसंद।
जागरण संवाददाता, पटना। नीट यूजी की रैंक के आधार पर केंद्र व राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस सहित अन्य कोर्स में नामांकन के लिए अगले सप्ताह से प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
केंद्रीय कोटा की 15 प्रतिशत सीटों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) तथा राज्य कोटा की 85 प्रतिशत सीटों पर नामांकन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीई) प्रक्रिया का संचालन करेगा।
अभ्यर्थियों को दोनों कोटा की सीटों पर नामांकन के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन करना होगा। केंद्रीय कोटे के तहत देश के किसी भी राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटों के साथ-साथ एम्स, जिपमर, केंद्रीय व डीम्ड यूनिवर्सिटीज की 100 प्रतिशत सीटों पर नामांकन होता है।
एमसीसी की वेबसाइट https://mcc.nic.in/ug-medical-counselling/ के अनुसार पिछले वर्ष 2025 में एम्स में सामान्य श्रेणी की अंतिम क्लोजिंग रैंक 16,728 रही, जो एम्स मदुरै में दर्ज की गई थी।
देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान, एम्स नई दिल्ली में सामान्य श्रेणी के लिए क्लोजिंग रैंक ऑल इंडिया रैंक 48 रही। वहीं, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 186, ईडब्ल्यूएस के लिए 214, एससी के लिए 647 तथा एसटी के लिए 1,150 रैंक थी।
पीएमसीएच एमबीएएस कोर्स के लिए पहली पसंद
राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजाें में एमबीबीएस कोर्स में नामांकन के लिए पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (पीएमसीएच) अभ्यर्थियों की पहली पंसद है।
वर्ष 2025 की नीट यूजी काउंसलिंग में राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस सीटों पर नामांकन के लिए सामान्य श्रेणी का कटआफ 28,129 ऑल इंडिया रैंक रहा था तो एससी व एसटी के लिए यह 80 हजार के आसपास था। पीएमसीएच सामान्य वर्ग के लिए क्लोजिंग रैंक 8,500 थी।
राज्य में सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या में वृद्धि हुई है। इससे रैंक में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की सीटों पर नामांकन के लिए नीट यूजी में क्वालीफाई छात्रों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आमंत्रित करेगी।
कुल प्राप्त रजिस्ट्रेशन के आधार पर राज्यस्तरीय रैंक जारी की जाएगी, जिसके आधार पर सरकारी और निजी मेडिकल कालेजों की तीन हजार से अधिक एमबीबीएस की सीटों पर नामांकन होगा। बीसीईसीई के अनुसार जल्द ही वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ रजिस्ट्रेशन और नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी अपलोड करेगा।
खबरें और भी
नीट यूजी की रैंक पर 10 से अधिक कोर्स में नामांकन
पटना विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार झा के अनुसार नीट यूजी की रैंक के आधार पर एमबीबीएस 10 से अधिक स्नातक स्तरीय कोर्स में नामांकन होता है।
इसकी रैंक पर विभिन्न मेडिकल, डेंटल, आयुष व वेटेनरी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीवीएस एंड एएच, बीएससी नर्सिंग, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट जैसे प्रमुख स्नातक कोर्स में नामांकन होता है।
पिछले वर्ष एम्स में विभिन्न श्रेणियों में क्लोजिंग ऑल इंडिया रैंक
- सामान्य : 16,728
- ओबीसी : 26,016
- ईडब्ल्यूएस : 19,825
- एससी : 1,10,389
- एसटी : 1,24,349
कालेज कोटा सामान्य श्रेणी का क्लोजिंग रैंक
- एम्स पटना, सेंट्रल 1,297
- पीएमीसीएच राज्य 8,500
- आईजीआइएमएस राज्य 9,810
- जीएमसी, बेतिया राज्य 28,129
- ईसीआईसी, बिहटा विशेष कोटा 35,748
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान सरकार के नेतृत्व पर सचिन पायलट का सवाल: क्या कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सुधार के बजाय बदले की भावना से काम हो रहा?

आनासागर झील की जर्जर हालत पर अजमेर में कांग्रेस का विरोध

राजस्थान में चांदीपुरा वायरस का संक्रमण: डूंगरपुर में जांच के बाद क्या खुलेगा?


