होम›राजनीति›राजस्थान निकाय चुनाव 2026: पहले चरण में 76.41% वोटिंग, अरनोद टॉप पर तो भीलवाड़ा सबसे पीछे, जानें आपके जिले का हाल
राजनीति

राजस्थान निकाय चुनाव 2026: पहले चरण में 76.41% वोटिंग, अरनोद टॉप पर तो भीलवाड़ा सबसे पीछे, जानें आपके जिले का हाल

राजस्थान निकाय चुनाव के प्रथम चरण में कुल 76.41%भारी मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 57.52 लाख में से 43.95 लाख मतदाताओं ने वोट डाले। प्रतापगढ़ की अरनोद नगर पालिका में रिकॉर्ड 91.98%वोट पड़े। जयपु…

Navbharat Times के अनुसार10 सितंबर 2026 को 08:04 pm बजे
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: पहले चरण में 76.41% वोटिंग, अरनोद टॉप पर तो भीलवाड़ा सबसे पीछे, जानें आपके जिले का हाल

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान निकाय चुनाव के प्रथम चरण में कुल 76.41%भारी मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुल 57.52 लाख में से 43.95 लाख मतदाताओं ने वोट डाले। प्रतापगढ़ की अरनोद नगर पालिका में रिकॉर्ड 91.98%वोट पड़े।

जयपुर: राजस्थान में हो रहे निकाय चुनाव में पहले चरण में 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने देर रात को पहले चरण के मतदान के फाइनल आंकड़े जारी किए। आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक मतदान प्रतापगढ़ जिले की अरनोद नगर पालिका में हुआ जबकि सबसे कम मतदान भीलवाड़ा नगर निगम में हुआ। अरनोद नगर पालिका में मतदान प्रतिशत 91.98 प्रतिशत रहा जबकि भीलवाड़ा नगर निगम का मतदान प्रतिशत महज 63.84 प्रतिशत रहा। पहले चरण में कुल 57 लाख 52 हजार 280 मतदाता पंजीकृत थे जिनमें से 43 लाख 95 हजार 488 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

तीन निकायों में 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

कुल 162 निकायों में तीन नगर निकाय ऐसे रहे जहां 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। प्रतापगढ़ जिले की अरनोद नगर पालिका में 91.98 प्रतिशत, धौलपुर के सैपू में 90.87 प्रतिशत और भरतपुर की पहाड़ी नगर पालिका में 90.36 प्रतिशत मतदान हुआ। तिंवरी, बालेसर सता, पीपाड़ सिटी, दूदू, कालाडेरा, बहादूरपुर और नसीराबाद ऐसे निकाय हैं जहां 89 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।

54 निकायों में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान

राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर गौर किया जाए तो पहले चरण के 162 निकायों में से 54 निकायों में 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। जयपुर की दोनों नगर परिषद चौमू और शाहपुरा में भी 85 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। प्रदेश के अन्य 52 निकायों में नसीराबाद, पीसांगन, सरवर, बहादूरपुर, नौगांव, गुडामालानी, रूपवास, बिगोद, इंदरगढ, बसवा, भंडारेज, सीकरी, पहाड़ी, मनिया, सेपू, संगरिया, टिब्बी, रावतसर, भादरा, जोबनेर, बगरू, वाटिका, चाकसू, कालाडेरा,जमवारामगढ़, दूदू, फागी, नरैना, बस्सी, कानोता, मनोहरपुरा, खेजड़ोली, पीपाड़ सिटी, भोपालगढ़, बालेसर साता, तिंवरी, मथानिया, तिजारा, खैरथल, कोटपूतली, विराट नगर, नारायणपुर, मूंडवा, अरनोद, नाथद्वारा, खाटू श्याम जी, रिंगस, खंडार, देवली, दूनी, उनियारा और फतहनगर शामिल है।

15 निकायों में 70 फीसदी से कम मतदान

पहले चरण के 162 निकायों में 15 निकाय ऐसे रहे जहां मतदान प्रतिशत 70 फीसदी से कम रहा। सबसे कम मतदान प्रतिशत भीलवाड़ा नगर निगम में रहा जहां महज 63.84 प्रतिशत वोटिंग हुई। अन्य निकायों की बात करें तो अलवर नगर निगम में 65.75 प्रतिशत, बांसवाड़ा नगर परिषद में 67.14 प्रतिशत, बीकानेर नगर निगम में 68.97 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में 68. 15 प्रतिशत, रावतभाटा नगर पालिका में 66.88 प्रतिशत, सुजानगढ़ नगर परिषद में 69.54 प्रतिशत, लाडनूं नगर पालिका में 68.47 प्रतिशत, डूंगरपुर नगर परिषद में 65.06 प्रतिशत, आहोर नगर पालिका में 69.64 प्रतिशत, सायला नगर पालिका में 66.74 प्रतिशत, बासनी नगर पालिका में 67.16 प्रतिशत, फतेहपुर नगर परिषद में 66.80 प्रतिशत, सवाई माधोपुर नगर परिषद में 65.37 प्रतिशत, शिवगंज नगर पालिका में 69.57 प्रतिशत मतदान हुआ।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें