जयपुर के सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में लगी आग: तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक, 20 मिनट तक उठती रही लपटें - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Subodh College Basement Fire | Electric Scooty Accident Update जयपुर के सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में लगी आग:तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक, 20 मिनट तक उठती रही लपटें - कॉप…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Jaipur Subodh College Basement Fire | Electric Scooty Accident Update
जयपुर के सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में लगी आग:तीन इलेक्ट्रिक स्कूटी जलकर खाक, 20 मिनट तक उठती रही लपटें
- कॉपी लिंक
जयपुर के सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग से पार्किंग में खड़ी इलेक्ट्रिक तीन स्कूटी जलकर खाक हो गई। पास खड़ी दूसरी गाड़ियों को दूर कर जलने से बचाया गया। 22-गोदाम फायर स्टेशन से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग को काबू किया।
फायर वूमन सीता ने बताया- रामबाग सर्किल पर स्थित सुबोध कॉलेज के बेसमेंट में पार्किंग बनी हुई है। सुबह करीब 8:45 बजे पार्किंग में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट हुआ। स्कूटी से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आग ने पास खड़ी दो ओर इलेक्ट्रिक स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया।
तीनों स्कूटी के जलने से निकल रही आग की लपटों को देखकर हंगामा मच गया। आग की सूचना पर 22-गोदाम फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
दमकलकर्मियों ने आस-पास खड़ी दूसरी गाड़ियों को दूर किया और आग को बुझाया। फायरकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से इलेक्ट्रिक तीनों स्कूटी जलकर पूरी तरह कबाड़ में बदल गई।
फायर वूमन सीता का कहना है- आग लगने से बेसमेंट पार्किंग में धुंआ-धुंआ हो गया। इसके साथ ही पास खड़ी गाड़ियों को हटाना पड़ा। इस कारण ही आग बुझाने में ज्यादा समय लग गया।
- रीको औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार प्रस्ताव निरस्त: जेडीए ने बिचून में हरित और उपजाऊ भूमि बताकर खारिज किया
- चौमूं में पेट्रोल पंप पर भिड़ गए सांड: बाल-बाल बचा बाइक सवार, टक्कर से गिरी गाड़ी, VIDEO
- एडीजीपी का मौखमपुरा पुलिस थाने का औचक निरीक्षण: प्रशासनिक व्यवस्था, मालखाना और बैरक की सुविधाएं जांची; जनसुनवाई में परिवेदनाएं सुनी
- LIVEजयपुर- टंकी पर चढ़े छात्र नेताओं की अनशन की चेतावनी: बोले- छात्रसंघ चुनाव कराने पर फैसला ले सरकार; पीने का पानी भी खत्म
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan: उदयपुर की पहाड़ियों पर हो रहे अंधाधुंध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा पूरा रिकॉर्ड

छात्रसंघ चुनाव पर NSUI का अल्टीमेटम, सरकार को दी 2 घंटे की चेतावनी, नहीं हुई वार्ता तो टंकी पर ही शुरू करेंगे आमरण अनशन

यूनिवर्सिटी में अनशन पर बैठे छात्र-नेता को पुलिस ने उठाया: शुभम बोले- लिखित आदेश तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा; स्टूडेंट्स का हंगामा - Jaipur News


