होम›शिक्षा-करियर›रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान: उदयपुर-जयपुर फ्लाइट के पायलट ने लिया गो-अराउंड, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग - Jaipur News
शिक्षा-करियर

रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान: उदयपुर-जयपुर फ्लाइट के पायलट ने लिया गो-अराउंड, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Udaipur Jaipur Indigo Flight Go Around | Safe Landing At Jaipur Airport रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान:उदयपुर-जयपुर फ्लाइट के पायलट ने लिया गो-अराउंड, 20 मिनट बाद स…

Dainik Bhaskar के अनुसार10 सितंबर 2026 को 10:04 am बजे
रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान:  उदयपुर-जयपुर फ्लाइट के पायलट ने लिया गो-अराउंड, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Udaipur Jaipur Indigo Flight Go Around | Safe Landing At Jaipur Airport

रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा इंडिगो का विमान:उदयपुर-जयपुर फ्लाइट के पायलट ने लिया गो-अराउंड, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग

- कॉपी लिंक

जयपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर इंडिगो की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान पायलट को दोबारा टेक ऑफ करना पड़ा। उदयपुर से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7516 ने लैंडिंग के लिए अप्रोच किया और रनवे को टचडाउन करने के बाद पायलट ने विमान को फिर से हवा में उठा लिया।

इसके बाद विमान ने करीब 20 मिनट तक एक अतिरिक्त राउंड पूरा किया और दोपहर 1:02 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। गो-अराउंड के चलते कुछ देर के लिए यात्रियों की सांसें अटक गईं। उस समय विमान में कुल 39 पैंसेजर और 4 क्रू मेंबर मौजूद थे।

दरअसल, इंडिगो की फ्लाइट 6E-7516 उदयपुर से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर जयपुर पहुंचती है। गुरुवार को फ्लाइट ने जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए करीब 12 बजकर 42 मिनट पर अप्रोच किया। विमान रनवे पर टचडाउन कर चुका था, लेकिन इसी दौरान पायलट ने लैंडिंग को अबॉर्ट करते हुए दोबारा टेकऑफ कर लिया।

रनवे छूकर फिर हवा में उड़ा विमान

फ्लाइट के दोबारा टेकऑफ करने के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए स्थिति पर नजर रखी गई। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि अनस्टेबल अप्रोच या किसी अन्य ऑपरेशनल कारण के चलते पायलट ने लैंडिंग को जारी रखने के बजाय विमान को फिर से हवा में ले जाने का फैसला लिया। विमान ने इसके बाद करीब 20 मिनट का अतिरिक्त राउंड लिया।

इस दौरान फ्लाइट के यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट पर संबंधित टीमें अलर्ट रहीं। अतिरिक्त राउंड पूरा करने के बाद पायलट ने दोबारा लैंडिंग के लिए अप्रोच किया और दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।

पायलट का फैसला सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा

बता दें कि एविएशन में लैंडिंग के दौरान अगर पायलट को लगता है कि विमान का अप्रोच निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है या किसी वजह से सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित नहीं हो पा रही है, तो वह गो-अराउंड का फैसला ले सकता है। इसमें विमान को रनवे पर उतारने के बजाय दोबारा टेकऑफ कराया जाता है और परिस्थितियां अनुकूल होने पर फिर से लैंडिंग कराई जाती है।

इस मामले में भी पहले प्रयास के दौरान विमान के रनवे टचडाउन के बाद दोबारा टेकऑफ करने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, गो-अराउंड की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

---------------

ये खबरें भी पढ़िए…

इंडिगो-फ्लाइट ने जयपुर के आसमान में 44 मिनट चक्कर काटे:रनवे छूकर दोबारा उड़ी, खराब मौसम के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी; 120 पैसेंजर सवार थे

हैदराबाद से जयपुर आई इंडिगो की फ्लाइट बुधवार को करीब 44 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाती रही। तेज बारिश और हवा के कारण विमान को रनवे छूने के बाद दोबारा उड़ान भरनी पड़ी। आखिरकार मौसम में सुधार होने के बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस विमान में करीब 120 पैसेंजर थे। (पूरी खबर पढ़ें…)

जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट:रनवे टच कर वापस उड़ान भरनी पड़ी; 10 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिग हुई

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो की नवी मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी। फ्लाइट ने रनवे को छूने के बाद तत्काल दोबारा उड़ान भर ली। पायलट ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए 'गो-अराउंड' प्रक्रिया अपनाई और करीब 10 मिनट बाद दूसरी कोशिश में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई।(पूरी खबर पढ़ें…)

- बात खरी हैबूथ पर पोलिंग पार्टी कर्मचारी ने खोल ली 'बोतल': प्रत्याशी ने धोए बर्तन, विधायकजी ने लहराया 'तिरंगा' स्कूटर; जनता के नाम 'सड़ा गेहूं'

- जयपुर- सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट का किडनैप: मर्सिडीज कार में लेकर भागे, 15KM दूर पलटी गाड़ी, CA को छोड़कर आरोपी फरार

- भास्कर इन्वेस्टिगेशनराजस्थान में ट्रांसफर बैन, फिर भी मनचाहे स्कूल में पोस्टिंग: सरकारी टीचर AI से फर्जी डेपुटेशन लेटर बनाकर बेच रहा था, 5 ने जॉइनिंग भी की

- LIVEअलवर में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी: वनमंत्री ने बीजेपी कैंडिडेट्स को बस से हरियाणा भेजा; भाजपा प्रवक्ता BLO से बोले-5 मिनट में फोड़ दूंगा

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें