जोधपुर नगर निगम में 20 वार्ड ओबीसी के होंगे: अनारक्षित ओपन के लिए 65 वार्ड रिजर्व; आज निकलेगी लॉटरी - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur Municipal Corporation Ward Reservation Lottery List | Mayor Seat जोधपुर नगर निगम में 20 वार्ड ओबीसी के होंगे:अनारक्षित ओपन के लिए 65 वार्ड रिजर्व; आज निकलेगी लॉटरी - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur Municipal Corporation Ward Reservation Lottery List | Mayor Seat
जोधपुर नगर निगम में 20 वार्ड ओबीसी के होंगे:अनारक्षित ओपन के लिए 65 वार्ड रिजर्व; आज निकलेगी लॉटरी
- कॉपी लिंक
जोधपुार नगर निगम के 100 वार्डों में से 20 वार्ड ओबीसी के होंगे। जबकि 65 वार्ड अनारक्षित ओपन कैटेगिरी के लिए रखे गए है। शहर के कौनसे वार्ड किसके लिए रिजर्व होंगे ये आज तय हो जाएगा।
वहीं जोधपुर मेयर का पद अनारक्षित ओपन कैटेगिरी के लिए रखा गया है। 12 साल बाद निगम मेयर के लिए अनारक्षित ओपन रिजर्व हुआ है।
वहीं इस बार शहर में सभी कैटेगरी को मिलाकर कुल 34 महिलाएं पार्षद होंगी। वहीं एससी के कुल 13 वार्ड रिजर्व रखे गए हैं, जबकि एसटी के 2 वार्ड हैं। 2 अनारक्षित महिला कैटेगरी के हैं।
सोमवार को शहर के मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में लॉटरी निकाली जाएगी। सुबह 10 से 11 बजे जोधपुर नगर निगम वार्ड की लॉटरी निकलेगी।
जिले की चार नगर पालिकाओं में पहली बार निकलेगी वार्डों के लिए लॉटरी
अब जोधपुर जिले में जोधपुर नगर निगम के अलावा 6 नगर पालिका है। इनमें भोपालगढ़, बालेसर, तिंवरी और मथानिया को पंचायत से क्रमोन्नत कर इसे नगर पालिका बनाया गया है।
ऐसे में इन चार नगर पालिकाओं में पहली बार निकाय चुनाव होंगे। बालेसर सता में ओबीसी महिला और मथानिया में एससी महिला सीट रिजर्व हुई है। जबकि भोपालगढ़ नगर पालिका में अध्यक्ष के लिए ओबीसी ओपन और तिंवरी एसपी ओपन के लिए रिजर्व की गई है।
इसके बाद सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जिले की बिलाड़ा, पीपाड़ सिटी, भोपालगढ़, बालेसर सता, मथानिया और तिंवरी नगर पालिका के वार्डों की लॉटरी निकाली जाएगी। ये पहली बार है जब चार नई नगर पालिकाओं के वार्डों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
शहर के 100 वार्डों में 56 वार्ड, जहां 10 हजार से ज्यादा वोटर
इन 100 वार्डों में से 56 वार्ड ऐसे हैं, जहां 10 हजार या फिर इससे ज्यादा वोटर हैं। बाकी वार्डों में 10 हजार से कम वोटर हैं।
इन 100 वार्डों में वार्ड नंबर 87 वोटर्स के लिहाज से सबसे बड़ा है, जहां 13 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। वहीं, वार्ड नंबर 10 में सबसे कम करीब 4 हजार वोटर हैं। इसमें राजस्व गांव पाल (पूर्व) का हिस्सा शामिल है।
परिसीमन के बाद इस लिस्ट में वार्डों की सीमा और क्षेत्रों को तय कर दिया गया है। किस वार्ड की सीमा कहां से कहां तक लगेगी, कौन-कौन से एरिया होंगे और वहां कितने वोटर्स होंगे, इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है।
यहां देखें जोधपुर के किस वार्ड का क्या सीमा क्षेत्र..कितने हैं वोटर
- स्टेशन की स्कैनर मशीन से महिला यात्री का बैग गायब: सवा 3 लाख का सामान रखा था, आरपीएफ के तुरंत एक्शन से पकड़ा चोर
- जालोरी गेट-चौराहे पर शहीद बिस्सा की प्रतिमा पर लगी छतरी: स्वतंत्रता दिवस पर हुआ लोकापर्ण, आजादी की लड़ाई में शहीद हुए थे बालमुकुंद बिस्सा
- जोधपुर में 18 अगस्त को नहीं आएगा पानी: 19 और 20 अगस्त को सप्लाई के समय में बदलाव, जानें क्या रहेगा नया शेड्यूल
- राजस्थान में तैयार होगा पहला पैसेंजर ड्रोन: बादलों में छिपे रहने वाले ड्रोन भी होंगे तैयार; जोधपुर की लैब में होगी डिजाइन
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


