20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार, राजस्थान में शुरू हुआ पुलिस का 'सिंघम' एक्शन
राजस्थान पुलिस की ओर से 20 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस ने 1,624 हार्डकोर अपराधियों, 1,158 नशा तस्करों और 624 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान साइबर ठगी के ₹2.91 करोड़ पीड़ितों को वापस दिलाए…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान पुलिस की ओर से 20 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पुलिस ने 1,624 हार्डकोर अपराधियों, 1,158 नशा तस्करों और 624 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान साइबर ठगी के ₹2.91 करोड़ पीड़ितों को वापस दिलाए गए। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर लाखों चालान काटे हैं।
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राजस्थान पुलिस प्रदेश में अपराधियों की तेजी से धरपकड़ कर रही है। डीजीपी राजीव शर्मा के निर्देशन में पूरे प्रदेश में पुलिस धरपकड़ अभियान चला रही है जिसके तहत लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। महज 20 दिन में राजस्थान पुलिस ने करीब 3 हजार बदमाशों को गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा है।
1,624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार
डीजीपी राजीव शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी रेंज आईजी और एसपी को सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिला मुख्यालयों पर सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। 20 दिन में पूरे राजस्थान में 2067 हार्डकोर अपराधियों की पहचान कर उनके उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में 2 हजार से ज्यादा कार्रवाइयां की गई। इसी के तहत 1624 हार्डकोर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
एक हजार से ज्यादा तस्कर भी दबोचे
बीते 20 दिन में राजस्थान पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर निर्णायक प्रहार करते हुए 848 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज किए गए। इसी दरमियान 1158 तस्करों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान विभिन्न रेंजों में मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध हथियारों से जुड़े 319 प्रकरण दर्ज कर अपराधियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई और 396 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
साइबर अपराधियों और अपराध नेटवर्क पर कार्रवाई
अभियान के दौरान साइबर अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए अब तक 624 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। साइबर अपराधियों से ठगी के 8 करोड़ 24 लाख 15 हजार 336 रुपयों को होल्ड कराते हुए 2 करोड़ 91 लाख 63 हजार 333 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए। साइबर हॉटस्पॉट की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और अन्य विशेष अपराधों के विरुद्ध भी अभियान लगातार जारी है। अवैध खनन के विरूद्ध भी 650 प्रकरणों में कार्यवाही कर गिरफ्तारियां की गई।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई
राजस्थान पुलिस के इस विशेष अभियान के दौरान राज्यभर में व्यापक स्तर पर नाकाबंदी कर 9 हजार 663 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए 7 लाख 4 हजार 594 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतते हुए 2 लाख 32 हजार 58 मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 हजार 874, बिना हेलमेट वाले 1 लाख 74 हजार 904, बिना सीट बेल्ट वाले 13 हजार 832, काली फिल्म वाले 12 हजार 241, ओवरलोड पर 19 हजार 213 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 लाख 59 हजार 806 प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही की गई।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

कांग्रेस ने मांगा बीजेपी सरकार से 'हिसाब', जयपुर में उग्र प्रदर्शन के दौरान चली वॉटर कैनन

जयपुर राजस्थान पुलिस ने बनाया नया 'जन अभियोग प्रकोष्ठ', शिकायतों के निस्तारण की अब होगी निगरानी, देखिए खास रिपोर्ट

जोधपुर: किस्त मांगने पर दुकानदार पर चाकू से हमला, इलाके में हड़कंप, बाजार बंद


