होम›शिक्षा-करियर›जयपुर निगम: बीजेपी-कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त: 7 वार्ड में भाजपा को 1 हजार वोट से कम; कई वार्डों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार पांचवे स्थान पर - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर निगम: बीजेपी-कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त: 7 वार्ड में भाजपा को 1 हजार वोट से कम; कई वार्डों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार पांचवे स्थान पर - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Nagar Nigam Election Results | BJP Congress Candidates Deposit Forfeited जयपुर निगम: बीजेपी-कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त:7 वार्ड में भाजपा को 1 हजार वोट से…

Dainik Bhaskar के अनुसार15 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
जयपुर निगम: बीजेपी-कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त:  7 वार्ड में भाजपा को 1 हजार वोट से कम; कई वार्डों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार पांचवे स्थान पर - Jaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Nagar Nigam Election Results | BJP Congress Candidates Deposit Forfeited

जयपुर निगम: बीजेपी-कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त:7 वार्ड में भाजपा को 1 हजार वोट से कम; कई वार्डों में दोनों पार्टियों के उम्मीदवार पांचवे स्थान पर

- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के 17 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इनमें से एक वार्ड तो ऐसा भी है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। यहां पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी रहे।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में से 146 का रिजल्ट सोमवार को आ गया। बीजेपी ने एक बार फिर यहां बहुमत हासिल करके बोर्ड बना लिया। हालांकि 7 वार्डों में बीजेपी प्रत्याशियों को एक-एक हजार वोट से भी कम मिले हैं।

कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी प्रत्याशियों की जमानत जब्त

इस बार कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ा। भले ही बीजेपी का बोर्ड बना हो, लेकिन कांग्रेस का वोट प्रतिशत भाजपा से बहुत ज्यादा कम नहीं रहा। वार्डवाइज बात करें तो अधिकांश जगहों पर बीजेपी की तुलना में कांग्रेस की स्थिति ज्यादा अच्छी रही। जिन 17 प्रत्याशियों (बीजेपी-कांग्रेस) की जमानतें जब्त हुई हैं, उसमें 13 बीजेपी के हैं, जबकि 4 कांग्रेस के।

7 वार्डों में 1 हजार से भी कम वोट मिले

146 वार्डों में से 7 वार्ड में बीजेपी प्रत्याशियों को एक-एक हजार वोट से भी कम वोट मिले हैं। इन सभी वार्डों में बीजेपी की जमानत जब्त हुई है। वहीं कांग्रेस के लिए ऐसा एक भी वार्ड नहीं रहा, जहां उसके किसी उम्मीदवार को 1 हजार से कम वोट मिले हों।

इन वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त

19 वार्डों में बीजेपी तीसरे या उससे नीचे पायदान पर रही

निकाय चुनावों के रिजल्ट पर नजर डालें तो 146 में से 19 वार्ड ऐसे हैं, जहां बीजेपी प्रत्याशी तीसरे, चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर रहा है। 15 वार्ड ऐसे हैं, जहां तीसरे स्थान पर रहा। वहीं 2 वार्ड ऐसे हैं, जहां चौथे और एक-एक वार्ड ऐसा है, जहां बीजेपी प्रत्याशी पांचवे, छठे स्थान पर रहा।

इसी तरह कांग्रेस के 16 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 2 प्रत्याशी ऐसे हैं, जो पांचवे स्थान पर रहे।

ये खबरें भी पढ़ें...

जयपुर में बीजेपी प्रत्याशी की जमानत जब्त हुई:कांग्रेस की कांता देवी 5 वोट से जीतीं; पढ़ें आपके पार्षदों की प्रोफाइल

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में बीजेपी ने 78 सीट और कांग्रेस ने 53 सीट पर जीत हासिल की है। वहीं, निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। 150 में से 146 वार्डों का रिजल्ट आज आया है। इसमें 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी। (पूरी खबर पढ़ें)

जयपुर में बीजेपी का बोर्ड बना, 78 वार्ड में जीत:कांग्रेस 53 और 15 सीट पर निर्दलीय जीते; पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल हारीं

जयपुर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बना है। बीजेपी ने 78 सीट पर अपनी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस ने 53 और निर्दलीय ने 15 सीट पर जीत दर्ज की है। आज 150 में से 146 वार्ड के वोटों की काउंटिंग हुई। 4 वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर री-पोलिंग होगी। (पूरी खबर पढ़ें)

जयपुर में कांग्रेस को 2% सीटों का नुकसान:भाजपा-20 और कांग्रेस-18 वार्डों में तीसरे से नीचे पायदान पर; 15 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी जीते

जयपुर के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बढ़त जरूर बनाई, लेकिन कई वार्डों में पार्टी का प्रदर्शन चौंकाने वाला रहा। भाजपा को जिन वार्डों में हार का सामना करना पड़ा। (पूरी खबर पढ़ें)

Topics:

- जयपुर में रेलवे कर्मचारी ट्रेन के आगे कूदा, मौत: सुसाइड नोट में लिखा - मैं पत्नी-बच्चों से परेशान, जिंदगी से हार गया; ससुराल वालों पर लगाए आरोप

- भास्कर एक्सक्लूसिवखराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का हो सकता है डिमोशन: निकाय चुनाव का मंत्रिमंडल फेरबदल पर दिखेगा असर; 'काकाजी' की एंट्री ने हवा का रुख बदला

- LIVEउदयपुर में पर्ची पर मांगे मेयर के नाम: अलवर में प्रत्याशी ने जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरवाया, पाली में कांग्रेस पार्षदों ने निगम में काटा केक

- पोहे बेचती थी मॉडल, दोस्त के कपड़े पहनकर दिया ऑडिशन: एक साल में देशभर में शूटिंग की, ब्यूटी कॉन्टेस्ट के टॉप 5 तक पहुंची थी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें