होम›शिक्षा-करियर›जयपुर नगर निगम में किसकी बनेगी सरकार, आज होगा फैसला: 150 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना; 723 प्रत्याशी मैदान में - Jaipur News
शिक्षा-करियर

जयपुर नगर निगम में किसकी बनेगी सरकार, आज होगा फैसला: 150 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना; 723 प्रत्याशी मैदान में - Jaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Jaipur Nagar Nigam Election Counting LIVE | Ward Results Update जयपुर नगर निगम में किसकी बनेगी सरकार, आज होगा फैसला:150 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना; 723 प्रत्…

bhaskar.com के अनुसार14 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
जयपुर नगर निगम में किसकी बनेगी सरकार, आज होगा फैसला:  150 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना; 723 प्रत्याशी मैदान में - Jaipur News

सौजन्य से:- bhaskar.com

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jaipur

- Jaipur Nagar Nigam Election Counting LIVE | Ward Results Update

जयपुर नगर निगम में किसकी बनेगी सरकार, आज होगा फैसला:150 वार्डों के लिए सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना; 723 प्रत्याशी मैदान में

- कॉपी लिंक

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में हुए मतदान की आज काउंटिंग होगी। कुल 723 प्रत्याशियों के बीच जीत-हार का फैसला होगा। काउंटिंग सुबह 8 बजे सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर के फार्मेसी कॉलेज में होगी। सबसे पहले बैलेट पेपर खोले जाएंगे और उसके बाद ईवीएम म

संभावना है कि दोपहर 11 बजे तक सभी 150 वार्डों के नतीजे सामने आ जाएंगे। काउंटिंग के लिए निर्वाचन शाखा ने यहां 15 कक्ष रिजर्व किए हैं, जहां 150 वार्डो की मतगणना के लिए 150 टेबल लगाई है।

आपको बता दें कि जयपुर नगर निगम में केवल एक बार (साल 2020 में नगर निगम हैरिटेज) कांग्रेस ने निर्दलियों के सहयोग से यहां बोर्ड बनाया है, जबकि शेष जितने बार भी चुनाव हुए उसमें भाजपा का बोर्ड बना है।

63.55 फीसदी हुई वोटिंग

जयपुर नगर निगम में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। 150 वार्डो में 63.55 फीसदी वोटिंग हुई। जयपुर के 150 वार्डो में कुल 24 लाख 33 हजार 198 वोटर्स है, जिनमें से 15 लाख 46 हजार 193 वोट करने बूथों पर पहुंचे थे।

यहां हुई सबसे कम और सबसे ज्यादा वोटिंग

जिला निर्वाचन शाखा से जारी रिपोर्ट देखे तो 150 वार्डो में सबसे कम वोटिंग वार्ड नं. 100 पर हुई। यहां कुल 16607 वोटर्स है, जिनमें से केवल 7711 वोटर्स ही वोट करने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यानी यहां वोटिंग टर्नआउट 46.43 फीसदी रहा।

वहीं दूसरी तरफ सबसे ज्यादा वोटिंग टर्नआउट वार्ड नं. 150 में रहा। यहां वोटिंग टर्नआउट 83.70 फीसदी रहा। यहां कुल 8799 वोटर्स थे, जिनमें से 7365 वोटर्स वोट करने बूथ पर पहुंचे।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें