होमकृषिउदयपुर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन शहर, टॉप 15 शहरों की सूची में शामिल; देखें लिस्ट - udaipur safest monsoon tourist city for womens north west india included in list of safe places
कृषि

उदयपुर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन शहर, टॉप 15 शहरों की सूची में शामिल; देखें लिस्ट - udaipur safest monsoon tourist city for womens north west india included in list of safe places

उदयपुर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन शहर, टॉप 15 शहरों की सूची में शामिल; देखें लिस्ट उदयपुर को वर्ष 2026 के लिए देश के 15 सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन स्थलों में शामिल किया गया है. ...और पढ़ें HighLights -…

Jagran के अनुसार10 जुलाई 2026 को 11:04 am बजे
उदयपुर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन शहर, टॉप 15 शहरों की सूची में शामिल; देखें लिस्ट - udaipur safest monsoon tourist city for womens north west india included in list of safe places

सौजन्य से:- Jagran

उदयपुर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन शहर, टॉप 15 शहरों की सूची में शामिल; देखें लिस्ट

उदयपुर को वर्ष 2026 के लिए देश के 15 सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन स्थलों में शामिल किया गया है. ...और पढ़ें

HighLights

- उदयपुर 2026 के 15 सबसे सुरक्षित मानसूनी स्थलों में शामिल।

- उत्तर-पश्चिम भारत से सूची में शामिल होने वाला एकमात्र शहर।

- महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित, प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर।

जागरण संवाददाता, उदयपुर: झीलों की नगरी उदयपुर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। वर्ष 2026 के लिए जारी देश के 15 सबसे सुरक्षित मानसूनी पर्यटन स्थलों की सूची में उदयपुर को स्थान मिला है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में उत्तर-पश्चिम भारत से शामिल होने वाला उदयपुर इकलौता शहर है।

स्टडी के अनुसार मानसून के दौरान उदयपुर अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अनूठे रंग में नजर आता है। बारिश के बाद झीलों का लबालब भर जाना, अरावली की पहाड़ियों का हरियाली से आच्छादित होना और महलों का पानी में पड़ता प्रतिबिंब पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

रिपोर्ट में यह भी रेखांकित किया गया है कि उदयपुर न केवल अपनी खूबसूरती बल्कि सुरक्षित पर्यटन माहौल के कारण तेजी से महिला यात्रियों की पसंद बन रहा है। शहर में पर्यटन सहायता बल की महिला अधिकारी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहती हैं, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर व्यापक सीसीटीवी निगरानी है और पर्यटक सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है।

उदयपुर में मानसून के दौरान सिटी पैलेस, फतेहसागर झील, सज्जनगढ़ मॉनसून पैलेस, अम्बराई घाट, बागोर की हवेली और पिछोला झील के नजारे पर्यटकों को खास अनुभव प्रदान करते हैं। विशेष रूप से फतेहसागर का ओवरफ्लो दृश्य मानसून पर्यटन का प्रमुख आकर्षण माना जाता है।

खबरें और भी

पर्यटन विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में उदयपुर जैसा सुरक्षित, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर शहर विरले ही देखने को मिलता है। देश के अन्य चयनित स्थलों में अधिकांश दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत से हैं, जबकि राजस्थान का उदयपुर अकेले ही पूरे उत्तर-पश्चिम भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

यह उपलब्धि उदयपुर की बढ़ती पर्यटन साख और महिला-अनुकूल पर्यटन ढांचे की राष्ट्रीय स्तर पर हुई स्वीकार्यता का प्रमाण है।

महिलाओं के लिए टॉप 15 सुरक्षित पर्यटन शहर

1. कूर्ग (कोडागु), कर्नाटक

2. मुन्नार, केरल

3. वायनाड़, केरल

4. अल्लेप्पी (अलाप्पुझा), केरल

5. उदयपुर, राजस्थान

6. पांडिचेरी (पुडुचेरी)

7. लोनावाला, महाराष्ट्र

8. महाबलेश्वर, महाराष्ट्र

9. पंचगनी, महाराष्ट्र

10. गोकर्ण, कर्नाटक

11. ऊटी (उधगमंडलम), तमिलनाडु

12. कोडाइकनाल, तमिलनाडु

13. शिलांग, मेघालय

14. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

15. चिकमंगलूर, कर्नाटक

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें