राजस्थान में आचार संहिता से मिनटों पहले 15 RAS इधर-उधर, 10 अफसर APO, जानिए किसे क्या मिला
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं 10 अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा (APO) में रखा गया है। जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के च…

सौजन्य से:- Navbharat Times
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। वहीं 10 अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा (APO) में रखा गया है।
जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रशासनिक सेवाओं के 15 अफसरों के तबादले किए गए हैं। साथ ही 10 आरएएस अफसरों को एपीओ कर दिया गया है। आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने जारी की।
दो विश्वविद्यालयों में लगाए रजिस्ट्रार, 5 अन्य रिक्त पद भरे
15 आरएएस अफसरों के तबादले में 7 उन पदों को भरा गया है जहां अभी तक किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं थी। यानी पद रिक्त थे। इनमें जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर और गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा के रजिस्ट्रार पद सहित जेडीए में उपायुक्त, सहायता विभाग में शासन उप सचिव, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग करौली में सहायक निदेशक, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग राजसमंद में उप निदेशक और सामान्य प्रशासन विभाग जयपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी के पद शामिल हैं।
जानिए किन अफसरों को कहां मिली नई जिम्मेदारी
1. नरेंद्र पाल सिंह- एडीएम जैसलमेर
2. अनिल पूनिया- रजिस्ट्रार, गोविंद गुरू जनजातीय विवि बांसवाड़ा
10. कपिल कुमार- डीडी, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजसमंद
11. राजेश मीणा- एसडीएम, मंडावर, दौसा
12. रितुराज शर्मा- एसडीएम, किशनगंज, बारां
13. बनवारी लाल बैरवा- एसडीएम, फुलियां कलां, भीलवाड़ा
14. धारा- प्रोटोकॉल अधिकारी जयपुर
15 श्याम सुंदर बेनिवाल, एसडीएम, हनुमानगढ़
इन 10 आरएएस अफसरों को किया गया एपीओ
अजय कुमार आर्य
परसा राम
हनुमान सिंह राठौड़
लक्ष्मीकांत कटारा
भंवर लाल जनागल
मांगीलाल
सुनील कुमार झिंगोनिया
प्रियंका बड़गुर्जर
अरुण कुमार जैन
हेमंत कुमार घनघोर
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Two captive-bred Great Indian Bustards released into wild in Rajasthan under conservation efforts

Women key to Rajasthan's development, economic strength: CM Sharma

16 सेकंड में जड़े 7 थप्पड़, जयपुर की कोचिंग में छात्र के मजाकिया अंदाज पर टीचर का फूटा गुस्सा


