होमकृषिराजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश की संभावना: मानसून वाले बादल गायब, आने वाले दिनों में बरसात का अलर्ट नहीं - Bikaner News
कृषि

राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश की संभावना: मानसून वाले बादल गायब, आने वाले दिनों में बरसात का अलर्ट नहीं - Bikaner News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bikaner - Rajasthan Rain Alert: 14 Districts Likely To See Showers; Jaipur Temp Drops राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश की संभावना:मानसून वाले बादल गायब, आने वाले दिनों में बरसात का अल…

Dainik Bhaskar के अनुसार12 जुलाई 2026 को 04:24 am बजे
राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश की संभावना:  मानसून वाले बादल गायब, आने वाले दिनों में बरसात का अलर्ट नहीं - Bikaner News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bikaner

- Rajasthan Rain Alert: 14 Districts Likely To See Showers; Jaipur Temp Drops

राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश की संभावना:मानसून वाले बादल गायब, आने वाले दिनों में बरसात का अलर्ट नहीं

- कॉपी लिंक

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने के बाद भी शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, आज 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

हालांकि, मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सैटेलाइट इमेज में राजस्थान के ऊपर से मानसून वाले बादल गायब नजर आ रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सादुलपुर (चूरू) में हुई। यहां 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मानसून के कमजोर और बादलों के गायब होने से गर्मी-उमस बढ़ गई।

शनिवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा। यहां दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा। सबसे कम तापमान माउंट आबू में करीब 18 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

सबसे पहले- प्रदेश में बारिश की स्थिति और सैटेलाइट इमेज

राजस्थान के मौसम से जुड़ी PHOTO…

ये शहर सबसे गर्म

गर्मी-बारिश के बड़े अपडेट्स

कहां कितनी बारिश हुई: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश चूरू के सादुलपुर में 55 MM हुई। वहीं, झुंझुनूं में 18 MM, अलवर और खैरथल तिजारा में महज 1-1 MM बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 28 MM, हनुमानगढ़ में तीन से 38 MM तक बारिश हुई है।

श्रीगंगानगर फिर सबसे गर्म: शनिवार को श्रीगंगानगर सहित 3 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ। श्रीगंगानगर में पारा 41.7 डिग्री रहा। फलोदी 40.6 डिग्री और जैसलमेर 40 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही बीकानेर, बाड़मेर जोधपुर में तेज गर्मी रही।

आगे क्या: राजस्थान में 15 जुलाई तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, रविवार (12 जुलाई) मौसम विभाग ने झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, खैरथल-तिजारा, डीग, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जालोर, सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर में बारिश की संभावना जताई है।

राजस्थान के बड़े शहरों में कैसा रहा मौसम

जयपुर: राजधानी में शनिवार को मौसम साफ रहा। दिन में धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। वहीं, हल्के बादल भी छाए। इस दौरान तापमान में कुछ कमी आई है। यहां रात के तापमान में 4.4 डिग्री की गिरावट हुई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री रहा।

अजमेर: शनिवार को मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में धूप निकलने से उमस का असर महसूस हुआ, हालांकि हल्की हवा के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

अलवर: शनिवार सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिनभर तेज धूप खिली रही। धूप निकलने के साथ उमस भी बढ़ गई, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हुआ और आमजन पसीने से तरबतर नजर आए। अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उदयपुर: शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार दिनभर शहर के मौसम में कभी धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे। शाम को हल्की हवा चली और बादल छाए। लेकसिटी में आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना कम है।

कोटा: मानसून की रफ्तार कमजोर होने से गर्मी व उमस बढ़ गई है। रविवार दिनभर हल्की हवा चलती रही। अधिकतर समय बादल छाए रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में 10 जुलाई तक 11% कम बारिश हुई है।

जोधपुर: शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा। अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।

सीकर: बारिश नहीं होने से गर्मी-उमस बढ़ गई है। जिल के कई इलाकों में हल्के बादलों छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें