होमकृषिराजस्थान के 14 जिलों की लाइफ लाइन बनेगा दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस-वे, हाड़ौती में आएगी समृद्धि : बिरला - Bundi News
कृषि

राजस्थान के 14 जिलों की लाइफ लाइन बनेगा दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस-वे, हाड़ौती में आएगी समृद्धि : बिरला - Bundi News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Bundi - Delhi Mumbai Expressway Will Become The Lifeline Of 14 Districts Of Rajasthan, Prosperity Will Come To Hadoti: Birla राजस्थान के 14 जिलों की लाइफ लाइन बनेगा दिल्ली -मुंबई एक्सप्…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जुलाई 2026 को 04:10 am बजे
राजस्थान के 14 जिलों की लाइफ लाइन बनेगा दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस-वे, हाड़ौती में आएगी समृद्धि : बिरला - Bundi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Bundi

- Delhi Mumbai Expressway Will Become The Lifeline Of 14 Districts Of Rajasthan, Prosperity Will Come To Hadoti: Birla

राजस्थान के 14 जिलों की लाइफ लाइन बनेगा दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस-वे, हाड़ौती में आएगी समृद्धि : बिरला

- कॉपी लिंक

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता के जयकारों से की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश को आधुनिक सड़क नेटवर्क से जोड़ा है। सड़क कनेक्टिविटी में उनका विजन देश भर में पहचान बना चुका है।

बिरला ने हाड़ौती की धरती पर गडकरी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि गडकरी दिल्ली से मध्यप्रदेश तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर रहे हैं। बिरला ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे राजस्थान के 14 जिलों के लिए लाइफ लाइन साबित होगा। इससे कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर सहित अन्य जिलों में समृद्धि आएगी।

इस एक्सप्रेस-वे से किसानों को कृषि उत्पाद कम समय में बड़े बाजारों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। साथ ही उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। किसान अपना माल लेकर महज चार घंटे में दिल्ली पहुंच सकेगा। इसके अलावा वह उसी दिन वापस घर भी लौट सकेगा।

अंत में समय की कमी का उल्लेख करते हुए बिरला ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। लाल कारपेट से नीचे नहीं उतरे नेता, मिनी बस से किया सड़क निरीक्षण : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सड़क निरीक्षण दौरे के दौरान शहर में अलग ही नजारा देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के स्वागत के लिए सड़कों पर लाल कारपेट बिछाया गया था। खास बात यह रही कि दिनभर सड़क निरीक्षण की चर्चा रही, लेकिन तीनों नेता लाल कारपेट से नीचे नहीं उतरे। स्वागत के बाद वे सीधे मिनी बस में रवाना हो गए।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें