123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: 48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; DGP ने दिए तुरंत जॉइन करने के आदेश - Jaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jaipur - Rajasthan Police RPS Officers Transfer List | Latest Administrative Reshuffle 123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल:48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; D…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan Police RPS Officers Transfer List | Latest Administrative Reshuffle
123 RPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जयपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल:48 ट्रेनी आरपीएस को भी पोस्टिंग; DGP ने दिए तुरंत जॉइन करने के आदेश
- कॉपी लिंक
राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के मंगलवार देर रात तबादले किए गए। डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के ट्रांसफर आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
इससे पहले मंगलवार शाम को राजस्थान सरकार ने 183 RAS अधिकारियों का तबादला किया था। इनमें 3 साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिले में लगे अफसरों के भी बदला गया है।
पिछले दिनों राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन साल से एक ही जगह पर लगे और गृह जिलों में लगे अफसरों के तबादले करने के आदेश दिए थे।
सबसे पहले देखिए- ट्रांसफर की पूरी लिस्ट
जयपुर कमिश्नरेट में क्या बदला?
नई ट्रांसफर लिस्ट में नरेन्द्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम, हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला, दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर लगाया गया है।
संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम, जितेन्द्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर, कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं, नरेन्द्र कुमार को एसीपी महिला सेल में भेजा गया है।
डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को एसीपी मालवीय नगर, दीपक कुमार खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर तथा धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू लगाया गया है।
48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को दी गई पोस्टिंग
इसके अलावा 48 ट्रेनी RPS अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बीजू जॉर्ज जोसफ ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। ओमप्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली लगाया गया है।
जबकि नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक साउथ (सेकेंड) और कमल कुमार को एसीपी ट्रैफिक नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ये खबर भी पढ़ें
घूसकांड से चर्चा में आई पिंकी मीणा का फिर ट्रांसफर:CM के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव का तबादला; निकाय चुनावों से पहले 183 RAS बदले
राज्य सरकार ने निकाय चुनावों से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 आरएएस अफसरों के तबादले किए हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी योगेश श्रीवास्तव, आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और सवा महीने पहले बहाल हुई चर्चित RAS पिंकी मीणा का भी ट्रांसफर किया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में बिजली चोरों पर 7.18 करोड़ का असेसमेंट, 6 महीने में 1570 केस - Jaipur News

राजस्थान में आज भी भारी बारिश की चेतावनी: जयपुर, चित्तौड़गढ़ में 3 इंच तक पानी बरसा; 14 अगस्त से कमजोर होगा मानसून - Jaipur News

जींद में महिला को पकड़ने आई राजस्थान पुलिस पर पथराव, नाबालिग का अपहरण और उत्पीड़न का मामला दर्ज - rajasthan police pelted with stones while trying to arrest a woman in jind case registered for kidnapping and harassment of a minor


