उदयपुर में पहली बार ‘फिटनेस फॉर एवर’, 12 सितंबर को होगा आयोजन - Udaipur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - Udaipur To Host 'Fitness Forever' For The First Time On September 12 उदयपुर में पहली बार ‘फिटनेस फॉर एवर’, 12 सितंबर को होगा आयोजन - कॉपी लिंक उदयपुर में पहली बार ‘फिटनेस फॉरए…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Udaipur
- Udaipur To Host 'Fitness Forever' For The First Time On September 12
उदयपुर में पहली बार ‘फिटनेस फॉर एवर’, 12 सितंबर को होगा आयोजन
- कॉपी लिंक
उदयपुर में पहली बार ‘फिटनेस फॉरएवर’ कार्यक्रम का आयोजन 12 सितंबर को विन्धम ग्रैंड उदयपुर पैलेस में किया जाएगा।
आई एम योगा स्टूडियो द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे होगी। इसका उद्देश्य लोगों को फिटनेस को केवल जिम तक सीमित न रखकर रोजमर्रा की जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत जुंबा सत्र से होगी। इसके बाद एरोबिक्स, फिटनेस चुनौतियां और मार्शल आर्ट का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।
प्रतिभागी ताकत, सहनशक्ति, फुर्ती और धैर्य से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। इसके बाद बीट रन और फिटनेस पार्टी का आयोजन होगा। विन्धम ग्रैंड उदयपुर पैलेस के संचालन उपाध्यक्ष विशाल कपूर ने कहा कि फिटनेस केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली है। स्वस्थ शरीर और मन व्यक्ति को व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में बेहतर प्रदर्शन करने की ऊर्जा देते हैं। एसआरए एमएमए के संस्थापक रेन्शी विपाश मेनारिया के नेतृत्व में युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम में पौष्टिक भोजन, पेय पदार्थ, उपहार वाउचर और अन्य आकर्षण भी होंगे। आयोजकों का संदेश है कि फिट रहने का कोई एक तरीका नहीं है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में रोटेशन को लेकर तीन पंचायतों में सरपंच की आरक्षण लॉटरी हाईकोर्ट से रद्द, सात दिन में फिर होगी कवायद

Rajasthan CM to discuss 100-day action plan with new civic body heads

जयपुर CM भजनलाल शर्मा कल नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों से करेंगे संवाद, कहा- विकसित शहरों से ही विकसित राजस्थान का संकल्प होगा साकार


