हाईकोर्ट ने गोचर भूमि तलाशने को सरकार को दिया समय: जोधपुर में पौधरोपण याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 12 अक्टूबर - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur High Court Plantation PIL Hearing | Gochar Land Update हाईकोर्ट ने गोचर भूमि तलाशने को सरकार को दिया समय:जोधपुर में पौधरोपण याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 12 अक्टूबर - क…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur High Court Plantation PIL Hearing | Gochar Land Update
हाईकोर्ट ने गोचर भूमि तलाशने को सरकार को दिया समय:जोधपुर में पौधरोपण याचिका पर सुनवाई, अगली तारीख 12 अक्टूबर
- कॉपी लिंक
जोधपुर में पौधरोपण से जुड़ी जनहित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार को खोखरिया गांव के पास गोचर भूमि ढूंढने और उसकी जानकारी देने के लिए और समय दिया। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी।
जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की बेंच ने ओमाराम चौधरी की याचिका सुनी। याचिकाकर्ता के वकील मुक्तेश माहेश्वरी ने 23 सितंबर के निर्देश पर शपथ पत्र दिया, जिसमें मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 100 से ज्यादा पौधे लगाने की जानकारी दी गई। कोर्ट ने इस पर संतोष जताया।
सुनवाई के दौरान- राज्य सरकार की ओर से एएजी सज्जन सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर शहर और आसपास पौधरोपण के लिए कई जगहें तय की गई हैं। सरकार ने खोखरिया के पास सबसे नजदीकी गोचर भूमि की जानकारी जुटाने के लिए अधिकारियों से तथ्य मांगे। एएजी ने जानकारी जुटाने के लिए और समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मान लिया।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan Panchayat Elections Announced, Voting To Begin Fr…

सेवा यात्रा का जयपुर में स्वागत - Jaipur News

जयपुर जिले में 4 चरणों में होगा पंचायत चुनाव: 5 पंचायत समितियों में धनतेरस के दिन भी वोटिंग; 25-27 नवंबर को जिला प्रमुख-प्रधान का चुनाव - Jaipur News


